Tuesday, March 31, 2026
03
20x12krishanhospitalrudrapur
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeराज्यउत्तराखंडशिव भक्तों के लिए 24 घंटे तैनात रहेंगे डॉक्टर, टिहरी डीएम मयूर...

शिव भक्तों के लिए 24 घंटे तैनात रहेंगे डॉक्टर, टिहरी डीएम मयूर दीक्षित ने दिए कई अहम निर्देश

एफएनएन, ऋषिकेश: प्रसिद्ध नीलकंठ महादेव की कांवड़ यात्रा की तैयारी को लेकर टिहरी डीएम मयूर दीक्षित और एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने मुनिकी रेती नगर पालिका में बैठक की. जिसमें तमाम विभागों के अधिकारी शामिल हुए. डीएम ने व्यवस्थाओं के बारे में फीडबैक लेने के बाद कई दिशा निर्देश अधिकारियों को दिए. साथ ही 20 जुलाई तक सभी व्यवस्थाएं चाक चौबंद करने को कहा. इसके अलावा लापरवाही करने वाले अधिकारियों को विभागीय कार्रवाई की चेतावनी भी दी.

बता दें कि आज टिहरी डीएम मयूर दीक्षित और एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर मुनिकी रेती नगर पालिका पहुंचे. जहां उन्होंने तमाम विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक कर अब तक की कांवड़ को लेकर हुई व्यवस्था के बारे में जानकारी ली. जो कमियां संज्ञान में आई, उन्हें पूरा करने के निर्देश भी दिए. डीएम मयूर दीक्षित ने बताया कि कांवड़ के दौरान सबसे बड़ी परेशानी स्कूल जाने वाले बच्चों को उठानी पड़ती है. इसलिए स्कूलों की छुट्टी के तारीखों का ऐलान 22 जुलाई को ही कर दिया जाएगा.

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

मुनिकी रेती क्षेत्र में तैनात रहेगी 3 एंबुलेंस, 24 घंटे उपलब्ध रहेंगे डॉक्टर

मुनिकी रेती क्षेत्र में आपातकालीन स्थिति के लिए तीन एंबुलेंस तैनात रहेगी. जीएमवीएन गेस्ट हाउस में मेडिकल कैंप भी बनाया जाएगा. जिसमें 24 घंटे डॉक्टर और स्टाफ की मौजूदगी रहेगी. बिजली, पानी, पार्किंग और सफाई की व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए अधिकारियों को निर्देश दे दिए गए हैं. पार्किंग की भी मेला क्षेत्र में उचित व्यवस्था की गई है.

जोन और सेक्टर में बांटा गया कांवड़ क्षेत्र

एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने बताया कि कांवड़ यात्रा को सुरक्षित संपन्न करने के लिए कांवड़ क्षेत्र को 5 सुपर जोन 6 जोन और 10 सेक्टर में बांटा गया है. 64 सीसीटीवी कैमरे भी क्षेत्र में सक्रिय रहेंगे. ऋषिकेश की ओर से आने वाले कांवड़ियों को राम झूला के रास्ते नीलकंठ भेजा जाएगा. जबकि, उनकी वापसी जानकी पुल से ऋषिकेश के लिए कराई जाएगी.

कांवड़ियों के वाहनों को नटराज-भद्रकाली-तपोवन-गरुड़ चट्टी होते हुए नीलकंठ भेजा जाएगा. कैलाश गेट से आने वाले वाहनों को ब्रह्मानंद मोड से तपोवन के रास्ते गरुड़चट्टी होते हुए नीलकंठ भेजा जाएगा. उनकी वापसी हिल बाईपास लक्ष्मण झूला बैराज से हरिद्वार की ओर कराई जाएगी.

ये भी पढ़ें- शांतिपुरी में हरेला पर्व पर किये पौधा रोपित

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments