03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

धामी की कैबिनेट की बैठक समाप्त, इन महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर लगी मुहर

Spread the love

एफएनएन, देहरादून: उत्तराखंड में धामी मंत्रिमंडल की बैठक में 30 बिंदुओं पर मुहर लगाई गई। सीएम धामी की अध्यक्षता में सचिवालय में आयोजित कैबिनेट बैठक में राज्य सरकार की सोलर नीति में सीएम स्वरोजगार संशोधन नीति को मंजूरी दे दी गई है। इसके साथ ही राज्यपाल के अभिभाषण के साथ-सथ गैरसैंण में पेश होने वाले बजट को भी मंजूरी मिल गई है। राज्य सरकार इस बार सर प्लस बजट पेश करेगी। इस बार 89 हजार करोड़ रुपए का बजट पेश किया जा सकता है।

इस बार भी कैबिनेट में राज्य आंदोलनकारियों को सरकारी नौकरियों में 10 फीसदी आरक्षण दिए जाने का प्रस्ताव नहीं आ सका। इसके लिए कैबिनेट ने नाराजगी भी व्यक्त की है। राज्य की ऐसी जमीने जो अलग-अलग प्रकार से कब्जे में हैं, इन मामलों के निस्तारण के लिए एक सब कमेटी का गठन कर दिया गया है। यह कमेटी सीएम पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में होगी। दूरसंचार पुलिस से संबंधित विषय को मंजूरी दी गई है। श्रम विभाग और आवास विभाग की कुछ प्रस्ताव भी मंजूर किए गए हैं। पर्यटन नीति मंजूर नहीं हो सकी है। इसका प्रेजेंटेशन कैबिनेट बैठक में हुआ, लेकिन इसे अगली कैबिनेट पर लाने के लिए कहा गया है। 

 

  • कैबिनेट बैठक के फैसले

सोलर पॉलिसी क़ो मिली मंजूरी
गैरसैण सत्र में आने वाले बजट क़ो मिली मंजूरी
सर प्लस रहेगा बजट
पर्यटन नीति का कैबिनेट के सामने हुआ प्रेजेंटेशन
राज्यपाल के अभिभाषण क़ो मंजूरी
राजस्व और अलग अलग विभागों की कब्जो की जमीनों क़ो लेकर सीएम की अध्यक्षता में बनी सब कमेटी

 

Hot this week

TMU का बड़ा कदम, अब मुरादाबाद में भी होगी एनीमेशन में मास्टर डिग्री

शैक्षणिक सत्र 2026-27 से एमएससी-एनीमेशन शुरू, किसी भी स्ट्रीम...

Uttarakhand में अपर PCS के 63 पदों पर जल्द भर्ती, अक्टूबर में होगी प्रारंभिक परीक्षा

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand में सरकारी नौकरी की तैयारी...

Pakistan का अफगान सीमा पर बड़ा सैन्य अभियान, हवाई हमलों में 29 लोगों की मौत

एफएनएन, इस्लामाबाद : Pakistan ने रविवार को अफगानिस्तान से...

Topics

TMU का बड़ा कदम, अब मुरादाबाद में भी होगी एनीमेशन में मास्टर डिग्री

शैक्षणिक सत्र 2026-27 से एमएससी-एनीमेशन शुरू, किसी भी स्ट्रीम...

Faridabad Police मालखाने से 32 लाइसेंसी हथियार गायब, ASI सस्पेंड

एफएनएन, फरीदाबाद : Faridabad Police हरियाणा के फरीदाबाद जिले...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img