03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

गोवंश संरक्षण को कठोर कानून लाएगी धामी सरकार, राज्य में हैं 27 हजार निराश्रित गोवंश

Spread the love

एफएनएन, देहरादून : पशुपालन मंत्री सौरभ बहुगुणा ने कहा कि राज्य में लगभग 27 हजार निराश्रित गोवंश है। उसे आसरा देने के उद्देश्य से सभी जिलों में गोसदनों के निर्माण पर जोर दिया जा रहा है। इसके लिए जिलों को 17 करोड़ रुपये भी जारी किए गए हैं।

WhatsAppImage2024-02-11at73136PM
WhatsAppImage2024-02-11at73136PM
previous arrow
next arrow
Shadow

उन्होंने बुधवार को बजट सत्र में शून्यकाल के दौरान उठे इस विषय के संदर्भ में यह बात कही। उन्होंने कहा कि गोवंश के संरक्षण के लिए सरकार कठोर कानून लाएगी।  दरअसल, विधायक गोपाल सिंह राणा ने कार्यस्थगन के माध्यम से यह विषय उठाया था। इसके जवाब में पशुपालन मंत्री ने कहा कि गोमाता के संरक्षण के लिए मानसिकता बदलनी होगी।

उन्होंने बताया कि अभी तक 3500 गोवंश को गोसदनों में पहुंचाया गया है। गोवंश के लिए गोसदन तेजी से बनें, इसके निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि गोसदनों के निर्माण में विधायकों को अपनी विधायक निधि से भी सहयोग करना चाहिए। वन मंत्री को सुनने के बाद पीठ ने कार्यस्थगन की सूचना को अग्राह्य कर दिया।

Hot this week

Pithoragarh में भूस्खलन से चीन सीमा को जोड़ने वाली सड़क बंद, BRO ने शुरू किया मलबा हटाने का काम

एफएनएन, पिथौरागढ़ : Pithoragarh उत्तराखंड के सीमांत जनपद पिथौरागढ़...

UKSSSC ने सहायक कृषि अधिकारी भर्ती 2026 का नया सिलेबस जारी किया

एफएनएन, देहरादून : UKSSSC उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग...

Topics

UKSSSC ने सहायक कृषि अधिकारी भर्ती 2026 का नया सिलेबस जारी किया

एफएनएन, देहरादून : UKSSSC उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग...

Bktc Donation पर कांग्रेस का हमला, गणेश गोदियाल ने उठाए गंभीर सवाल

एफएनएन, देहरादून : Bktc Donation उत्तराखंड कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img