03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

समुद्र में आपातकालीन लैंडिंग के बावजूद कोई नुकसान नहीं, राहत की खबर

Spread the love

एफएनएन, पोर्ट ब्लेयर: अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के मायाबंदर के पास मंगलवार को पवन हंस के एक हेलीकॉप्टर ने समुद्र में क्रैश लैंडिंग की. हेलीकॉप्टर में दो क्रू सहित 7 लोग सवार थे. सभी को सुरक्षित बचा लिया गया. अधिकारियों ने बताया कि मंगलवार सुबह करीब 9:30 बजे लैंडिंग के दौरान हेलीकॉप्टर को दिक्कत आई और मायाबंदर के पास शॉर्ट लैंडिंग हुई.

अधिकारियों ने बताया, “हेलीकॉप्टर ने सुबह करीब 8.45 बजे श्री विजयपुरम (पूर्व पोर्ट ब्लेयर) से उड़ान भरी थी और सुबह करीब 9.30 बजे समुद्र में क्रैश हो गया. शुरुआती जांच में पता चला कि कुछ टेक्निकल खराबी थी और पायलट ने समुद्र में क्रैश-लैंडिंग की.”

पवन हंस के एक प्रवक्ता ने कहा, “आज सुबह करीब 9:30 बजे, पवन हंस के एक हेलीकॉप्टर की अंडमान और निकोबार आइलैंड्स में मायाबंदर के पास शॉर्ट लैंडिंग हुई. हेलीकॉप्टर ने पोर्ट ब्लेयर से दो क्रू मेंबर और पांच पैसेंजर के साथ उड़ान भरी थी. सभी को बचा लिया गया है और वे सुरक्षित हैं. किसी के घायल होने की खबर नहीं है.

प्रवक्ता ने आगे कहा, “सभी जरूरी सुरक्षा प्रोटोकॉल फॉलो किए गए, और अधिकारियों ने क्रू और यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित की.”

रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्लेन में सवार यात्रियों में तीन पुरुष, एक महिला, एक बच्चा और दो पायलट शामिल थे. यात्रियों रजिता देवी और उनके बच्चे, कमल चौधरी दास, सिप्रा साहा और नांबी अम्मा को मायाबंदर के डॉ. आरपी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है. स्थानीय अधिकारियों कहा कि पायलट भी सुरक्षित हैं.

Hot this week

Haldwani मंच शुद्धीकरण मामले में नया मोड़, राहुल गांधी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

एफएनएन, हल्द्वानी : Haldwani उत्तराखंड के हल्द्वानी में कांग्रेस...

हरिद्वार में बारिश का कहर: ज्वालापुर स्टेशन के बाहर गिरा विशाल पेड़

एफएनएन, हरिद्वार : Haridwar बारिश के चलते रविवार रात...

Haridwar जमीन घोटाले में कार्रवाई के बाद IAS कर्मेंद्र सिंह और PCS अजयवीर को मिली नई तैनाती

एफएनएन, देहरादून : Haridwar उत्तराखंड शासन ने दो अधिकारियों...

Topics

Haldwani मंच शुद्धीकरण मामले में नया मोड़, राहुल गांधी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

एफएनएन, हल्द्वानी : Haldwani उत्तराखंड के हल्द्वानी में कांग्रेस...

kalsi में बड़ा हादसा: 35 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, पांच पर्यटक गंभीर घायल

एफएनएन, देहरादून : kalsi उत्तराखंड के कालसी थाना क्षेत्र...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img