Sunday, March 29, 2026
03
20x12krishanhospitalrudrapur
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeराज्यउत्तराखंडतीरथ रावत के मंत्रिमंडल में मंत्रियों को बांटे गए विभाग

तीरथ रावत के मंत्रिमंडल में मंत्रियों को बांटे गए विभाग

एफएनएन, देहरादून : उत्तराखंड के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने अपने मंत्रिमंडल के कैबिनेट और राज्य मंत्रियों को विभागों का बंटवारा कर दिया है। मुख्यमंत्री ने अपने पास गोपन, कार्मिक एवं सतर्कता, गृह, वित्त, राज्य संपत्ति, राजस्व, न्याय, तकनीकी शिक्षा, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं शिक्षा, नागरिक उड्डयन, सूचना, लोक निर्माण, आबकारी, नियोजन, सचिवालय प्रशासन, सामान्य प्रशासन, ग्राम्य विकास, ऊर्जा औद्योगिक विकास विभाग रखे हैं।

इन मंत्रियों को मिले यह विभाग

सतपाल महाराज:- सिंचाई, बाढ़ नियंत्रण, लघु सिचाई, जलागम प्रबंधन, भारत नेपाल उत्तराखण्ड परियोजनाएं, पर्यटन, संस्कृति एवं धर्मस्व।

बंशीधर भगत:- विद्यायी एवं संसदीय कार्य, खाद्य नगर आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले, शहरी विकास, आवास, सूचना एवं विज्ञान प्रोद्योगिकी।

डाॅ. हरक सिंह रावत:- वन, पर्यावरण संरक्षण एवं जलवायु परिवर्तन, श्रम, कौशल विकास एवं सेवायोजन, आयुष, आयुष शिक्षा।

विशन सिंह चुफाल:- पेयजल, वर्षा जल संग्रहण, ग्रामीण निर्माण, जनगणना।

यशपाल आर्य:- परिवहन, समाज कल्याण, अल्पसंख्यक कल्याण, छात्र कल्याण, निर्वाचन।

अरविंद पांडे:- विद्यायलयी शिक्षा (बेसिक/माध्यमिक), खेल, युवा कल्याण, पंचायती राज, संस्कृत विभाग।

सुबोध उनियाल:- कृषि, कृषि शिक्षा, कृषि विपणन, उद्यान एवं कृषि प्रसंस्करण, उद्यान एवं फलोद्योग, रेशम विकास, जैव प्रोद्योगिकी।

गणेश जोशी:- सैनिक कल्याण, औद्योगिक विकास, लघु, सूक्ष्म एवं मध्यम उद्यम, खादी एवं ग्रामोद्योग।

डाॅ. धन सिंह रावत (राज्य मंत्री, स्वतंत्र प्रभार):– सहकारिता, प्रोटोकाल, आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास, उच्च शिक्षा।

रेखा आर्या (राज्य मंत्री, स्वतंत्र प्रभार):- महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास, पशुपालन, दुग्ध विकास, मतस्य पालन।

यतीश्वरानन्द (राज्य मंत्री, स्वतंत्र प्रभार):- भाषा, पुनगर्ठन, गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग।

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments