Tuesday, July 29, 2025
03
20x12krishanhospitalrudrapur
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeराज्यउत्तराखंडमुआवजा राशि के चेक न मिलने पर कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन

मुआवजा राशि के चेक न मिलने पर कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन

एफएनएन, रुद्रपुर : रुद्रपुर के आपदा प्रभावित क्षेत्रों में 2 माह बाद भी मुआवजा राशि के चेक न मिलने के विरोध में लोगों ने कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। आम आदमी पार्टी के विधानसभा संयोजक नंदलाल के नेतृत्व में प्रेमनगर के कई लोग कलेक्ट्रेट पहुंचे। आरोप था कि वह चार बार कलेक्ट्रे आ चुके हैं लेकिन मुआवजा न देकर उन्हें टरका दिया जा रहा है।

वार्ड के पार्षद अपने चहेतों को ही मुआवजा दिला रहे हैं। वहीं नंदलाल ने कहा कि प्रशासनिक अधिकारियों और कर्मचारियों की लापरवाही से कई प्रभावित लोग सर्वे में ही शामिल नहीं हो पाए हैं। रोज यहां के चक्कर लगाने के बाद भी अब तक गरीबों को मुआवजा नहीं मिला है।

उन्होंने प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की। उन्होंने सभी बाढ़ प्रभावितों को मुआवजा देने की मांग की।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments