एफएनएन, नई दिल्ली : दिल्ली क्राइम ब्रांच ने अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का पर्दाफाश किया है। क्राइम ब्रांच ने पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश से जुड़े इस गिरोह के 10 गुर्गों को गिरफ्तार किया है।
दिल्ली पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। क्राइम ब्रांच ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का पर्दाफाश किया है। 10 तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। इन पास से सब-मशीन गन सहित 21 विदेशी अत्याधुनिक हथियार बरामद हुए हैं। जांच में सामने आाय है कि यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे।





