03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

बिगड़ रही देहरादून की आबोहवा, विकास के नाम पर भेंट चढ़ रहे पेड़, 23 जून को राजधानी में होगा बड़ा प्रदर्शन

Spread the love

एफएनएन, देहरादून: कभी अपनी स्वच्छ ओबोहवा और रिटायरमेंट की लाइफ बिताने के लिए मुफीद माने जाने वाली दून घाटी आज एक गैस चैंबर के रूप में तब्दील होती जा रही है. देहरादून शहर के लगातार हो रहे शहरीकरण, पेड़ों के कटान को लेकर शहरवासी ही लामबंद हो रहे हैं. सिटिजन फॉर ग्रीन देहरादून ने भी इसे लेकर मोर्चा खोला है. सिटिजन फॉर ग्रीन ने देहरादून एयरपोर्ट, खलंगा, रोड चौड़ीकरण जैसे कई प्रोजेक्ट्स को बैकफुट पर डाला. इन सभी प्रोजेक्ट में बड़ी संख्या में पेड़ काटे जाने थे. वहीं, अब दिलाराम चौक से गढीकैंट की ओर किया जा रहे सड़क चौड़ीकरण की वजह से काटे जा रहे पेड़ों के खिलाफ संस्था ने शहर के सभी बुद्धिजीवियों को एकत्र कर मुहिम शुरू कर दी है.

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

ईटीवी भारत से खास बातचीत करते पर्यावरणविद् रवि चोपड़ा ने बताया उत्तराखंड की आबोहवा कुछ सालों में पूरी तरह से बदल रही है. उत्तराखंड की सरकार विकास के नाम पर विनाश करती जा रही है. सरकारों की नीतियों में विकास के नाम पर सबसे पहले पेड़ों का कटान किया जा रहा है, ये नेताओं और नीति नियंताओं की सबसे बड़ी कमी है. पर्यावरणविद् रवि चोपड़ा का कहना है कि आज हम सबको इस बारे में सोचने की जरूरत है. उन्होंने कहा हम अपने आनी वाली पीढ़ियों के लिए क्या छोड़कर जा रहे हैं? ये सोचे जाने की जरूरत है.

गढ़ीकैंट में पेड़ों का कटान नहीं होने देंगे

देहरादून में पर्यावरण संरक्षण के लिए कार्यरत सिटिजन फॉर ग्रीन, देहरादून शहर में पेड़ों के कटान को रोकने के लिए लिए सबसे आगे खड़ी रहती है. अब दिलाराम चौक से हाथीबड़कला तक सड़क चौड़ीकरण किया जा रहा है. जिसके नाम पर पेड़ काटे जा रहे हैं. इसे रोकने के लिए बड़ा अभियान छेड़ने की बात की जा रही है. जिसके तहत रविवार सुबह 7 बजे से शहर के बुद्धिजीवी लोग एक बड़ा विरोध प्रदर्शन करेंगे.

बता दें देहरादून की खराब होती आबोहवा, पेड़ों का कटान के हर कोई नाराज है. सरकार की कार्रवाई के खिलाफ भी लोग खड़े हो रहे हैं. जानकारों का मानना है कि सरकार यदि विकास करना चाहती है तो उसमें पेड़ों का भी समायोजन होना चाहिए. सड़क अगर चौड़ी करनी है तो उसके बाद सड़क को छावदार बनाने की जिम्मेदारी भी सरकार की ही है.

पढ़ें-बदरीनाथ उपचुनाव: अपने रूठों को मानने में कामयाब हुई बीजेपी, भाजपा प्रत्याशी के भाई ने ही भर दिया था निर्दलीय पर्चा

Hot this week

Uttarakhand में अपर PCS के 63 पदों पर जल्द भर्ती, अक्टूबर में होगी प्रारंभिक परीक्षा

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand में सरकारी नौकरी की तैयारी...

Pakistan का अफगान सीमा पर बड़ा सैन्य अभियान, हवाई हमलों में 29 लोगों की मौत

एफएनएन, इस्लामाबाद : Pakistan ने रविवार को अफगानिस्तान से...

Faridabad Police मालखाने से 32 लाइसेंसी हथियार गायब, ASI सस्पेंड

एफएनएन, फरीदाबाद : Faridabad Police हरियाणा के फरीदाबाद जिले...

Topics

Faridabad Police मालखाने से 32 लाइसेंसी हथियार गायब, ASI सस्पेंड

एफएनएन, फरीदाबाद : Faridabad Police हरियाणा के फरीदाबाद जिले...

Rudraprayag में पहाड़ी क्षेत्र में क्रैश हुआ ड्रोन, जांच में जुटा प्रशासन

एफएनएन, रुद्रप्रयाग : Rudraprayag उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले के...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img