03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

बदरीनाथ उपचुनाव: अपने रूठों को मानने में कामयाब हुई बीजेपी, भाजपा प्रत्याशी के भाई ने ही भर दिया था निर्दलीय पर्चा

एफएनएन, चमोली: उत्तराखंड की बदरीनाथ विधानसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव में बीजेपी को बड़ी राहत मिली है. बीजेपी प्रत्याशी के ही खिलाफ चुनाव लड़ने जा रहे पार्टी की नेता को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने मना लिया है. और टिकट वापस लेने के लिए राजी कर लिया है.

दरअसल, बदरीनाथ उपचुनाव में बीजेपी ने पूर्व विधायक राजेंद्र भंडारी पर ही भरोसा जताया है. राजेंद्र भंडारी ने लोकसभा चुनाव 2024 से ठीक पहले कांग्रेस छोड़कर बीजेपी ज्वाइंन की थी. इसी वजह से राजेंद्र भंडारी की विधायकी भी चली गई थी. राजेंद्र भंडारी को बदरीनाथ विधानसभा सीट से इस्तीफा देने पड़ा. तभी से उत्तराखंड की बदरीनाथ विधानसभा सीट खाली चल रही थी, जिस पर बीते दिनों ही निर्वाचन आयोग ने उपचुनाव की घोषणा की.

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

बीजेपी ने यहां से कांग्रेस के बागी और पूर्व विधायक राजेंद्र भंडारी को ही टिकट दिया. जिसका बीजेपी में कई नेताओं ने विरोध भी किया. हालांकि बीजेपी ने अपने कई नेताओं को तो मना लिया था, लेकिन राजेंद्र भंडारी के चचेरे भाई और बीजेपी के मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र पाल सिंह भंडारी निर्दलीय चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया था. जिससे बीजेपी थोड़ी असहज हो गई थी. हालांकि उन्हें बीजेपी ने मना लिया है और अब वो उपचुनाव नहीं लड़ रहे है.

शुक्रवार 21 जून को वीरेंद्र भंडारी ने सोशल मीडिया पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट साथ अपनी फोटो पोस्ट की. वीरेंद्र भंडारी ने अपना बयान जारी करते हुए कहा कि वो निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर अपना नामांकन कर चुके थे, लेकिन उनके राजनीतिक गुरु और बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने उनकी पीड़ा सुनी. इसके बाद उनकी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से भी मुलाकात कराई गई है. वीरेंद्र भंडारी ने साफ किया है कि वो पूरी जिम्मेदारी के साथ बदरीनाथ उपचुनाव में बीजेपी को जिताने का काम करेंगे.

पढ़ें-बस-ट्रक की टक्कर में किशोर समेत दो की मौत, 18 घायल, मचा हड़कंप

Hot this week

Gyanesh kumar के खिलाफ कांग्रेस के प्रदर्शन पर CM धामी का हमला

एफएनएन, हरिद्वार : Gyanesh kumar मुख्य चुनाव के खिलाफ...

Topics

Gyanesh kumar के खिलाफ कांग्रेस के प्रदर्शन पर CM धामी का हमला

एफएनएन, हरिद्वार : Gyanesh kumar मुख्य चुनाव के खिलाफ...

Seemapuri में अचानक भरभराकर गिरी पांच मंजिला इमारत

एफएनएन, नई दिल्ली : Seemapuri उत्तर-पूर्वी दिल्ली के सीमापुरी...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img