03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

देहरादून: दो नशा तस्करों की एक करोड़ की चल-अचल संपत्ति सीज, एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई

Spread the love

एफएनएन, देहरादून:  देहरादून एसटीएफ ने नशा तस्करों पर आर्थिक प्रहार करते हुए दो नशा तस्करों की एक करोड़ की चल-अचल संपत्ति को सीज किया है। आरोपियों के खिलाफ देहरादून और हरिद्वार में एनडीपीएस के तहत मामले दर्ज हैं।

एसएसपी एसटीएफ आयुष अग्रवाल ने बताया कि एसटीएफ ने जून में हरिद्वार से दो आरोपियों शहजाद खान निवासी विहारकलां थाना इज्जतनगर बरेली व शराफत अली निवासी कुंजाग्रांट थाना विकासनगर जनपद देहरादून को गिरफ्तार किया गया था। उनके कब्जे से 300 ग्राम स्मैक बरामद की गई थी। दोनों ने बताया था कि वह कुंजाग्रांट विकासनगर क्षेत्र स्मैक बेचने का काम करते हैं।

आरोपियों ने इस दौरान इस धंधे में सलमान निवासी कुंजाग्रांट विकासनगर देहरादून व शहादत खान निवासी बरेली उत्तर प्रदेश के भी शामिल होने की बात कही थी। जिसके बाद एसटीएफ ने इन दोनों नशा तस्करों को भी गिरफ्तार कर लिया। बताया कि आरोपी सलमान व शराफत अली व उसके परिवारजनों के बैंक खातों की डिटेल से पता चला कि शराफत अली के खातों में भिन्न-भिन्न लोगों ने बीते एक साल में लाखों रुपये जमा कराएं हैं।

आरोपी शराफत की मां साउदा व भाई रिकाकत ने पूछताछ में बताया कि उनके नाम से भी बैंक खाते खोल रखे हैं। जिसमें शराफत अली लोगों से तस्करी से प्राप्त रुपये जमा करवाता था। उक्त खातों की डिटेल खंगाली गई तो उनमें भी लाखों का लेन-देन होना पाया गया। आरोपी सलमान, शराफत व परिवारजनों की चल और अचल संपत्ति की जांच की गई तो यह करीब एक करोड़ की निकली। जिस पर उनकी संपत्ति को सीज कर दिया गया।

Hot this week

केद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने आज अपने पद से दिया इस्तीफा

एफएनएन, दिल्ली : केद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने...

Udham Singh Nagar पुलिस में बड़ा फेरबदल ! SSP अजय गणपति ने 18 अधिकारियों के किए तबादले

एफएनएन, रुद्रपुर : Udham Singh Nagar में कानून-व्यवस्था को और...

Topics

केद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने आज अपने पद से दिया इस्तीफा

एफएनएन, दिल्ली : केद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने...

Rudrapur में 9.5 लाख की साइबर ठगी ! म्यूल अकाउंट का बड़ा खुलासा

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur उत्तराखंड के रुद्रपुर में साइबर...

Uttarakhand में सड़क हादसों पर बड़ा फैसला ! अब 112 से जुड़ेगी हर इमरजेंसी सेवा

एफएनएन, उत्तराखंड : Uttarakhand में सड़क दुर्घटनाओं के दौरान...

UTU Exam Paper लीक मामला: सहायक प्रोफेसर गिरफ्तार, मचा हड़कंप

एफएनएन, देहरादून : UTU Exam Paper उत्तराखंड में परीक्षा...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img