Tuesday, March 3, 2026
03
20x12krishanhospitalrudrapur
IMG-20260201-WA0004
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeराज्यउत्तराखंडदेहरादून: भंडारी बाग फ्लाईओवर के पास गला रेतकर व्यक्ति की हत्या, पति...

देहरादून: भंडारी बाग फ्लाईओवर के पास गला रेतकर व्यक्ति की हत्या, पति का हाल देख कांप गई पत्नी की रूह

एफएनएन, देहरादून: निर्माणाधीन भंडारी बाग फ्लाईओवर के पास एक व्यक्ति की गला रेतकर हत्या कर दी गई। एसएचओ राजेश साह ने बताया कि व्यक्ति की पहचान शंभू उम्र करीब 39 वर्ष के रूप में हुई है। किसी धारदार हथियार से गला रेता गया है। पुलिस जांच में जुटी है।

ये भी पढ़ें..सुबह से यात्रियों की रुड़की बस अड्डे पर भीड़, दिल्ली जाने वालों को उठानी पड़ी परेशानी; कम पड़ गई बसें

शंभू रंगाई पुताई का काम करता था। रविवार शाम पांच बजे वह घर आ गया था। इसके बाद छह बजे फोन आया तो वह बाहर चला गया। 15 मिनट बाद पत्नी ने फोन किया तो एक घंटी गई और फिर फोन बंद हो गया। रात भर शंभू घर नहीं लौटा।

सोमवार सुबह कुछ लोगों ने एक शव के रेलवे ट्रैक पर पड़े होने की सूचना दी तो शंभू की पत्नी निर्मला भी वहीं चली गई। उसने देखा कि शव उसके पति का है। उसका गला काटा हुआ था। पास में ही चाकू पड़ा था। गला इतना गहरा कटा था कि आहार नली में रात में खाए चिकन चावल भी दिख रहे थे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments