Wednesday, April 1, 2026
03
20x12krishanhospitalrudrapur
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeराज्यउत्तराखंडदेहरादून: देर रात डीएम व एसएसपी ने सुद्धोवाला जेल में मारा छापा,...

देहरादून: देर रात डीएम व एसएसपी ने सुद्धोवाला जेल में मारा छापा, कर्मियों में मचा हड़कंप…

एफएनएन, देहरादून: जिलाधिकारी सोनिका व एसएसपी अजय सिंह ने देर रात सुद्धोवाला जेल में अचानक छापा मारा। इस दौरान जेल में हड़कंप मच गया।

अधिकारियों ने जेल में लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले। जांच की कार्रवाई देर रात तक चलती रही। बताया जा रहा है कि यह छापा उच्चाधिकारियों के निर्देश पर मारा गया, लेकिन अचानक छापा मारने का कारण पता नहीं लग पाया है।

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

इसी जेल में बंद हैं गुप्ता बंधु

सूत्रों की मानें तो बिल्डर सतेंद्र सिंह साहनी उर्फ बाबा साहनी की आत्महत्या के मामले में उत्तराखंड से लेकर दक्षिण अफ्रीका तक सुर्खियों में रहने वाले अजय कुमार गुप्ता व उनके बहनोई अनिल गुप्ता (गुप्ता बंधु) भी इसी जेल में बंद हैं।

आरोपितों को जेल में वीआईपी सुविधाएं मिलने की बात भी इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित की जा रहीं हैं। कयास लगाए जा रहें हैं। इसी बात की जांच के लिए यह छापा मारा गया है।

दूसरी ओर रविवार को कुछ लोग गुप्ता बंधुओं से भी मिले हैं। गुप्ता बंधुओं से मिलने वालों की भी जांच की जा रही है। हालांकि अब तक हुई जांच में कोई अनियमितता अधिकारियों के सामने नहीं आई है।

एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि जो भी रिपोर्ट होगी। वह संयुक्त रूप से उच्च अधिकारियों को भेजी जाएगी। अभी कार्रवाई पूर्ण नहीं हुई, इसलिए कुछ ज्यादा कहना जल्दबाजी होगी।

ये भी पढ़ें…ऋषिकेश: चीला शक्ति नहर में दो वर्ष पूर्व डूबी थी कार, अब बरामद हुआ कंकाल

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments