03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह आज रखेंगे पतंजलि गुरुकुलम् की आधारशिला, सीएम धामी भी होंगे शामिल

एफएनएन, देहरादून : रक्षामंत्री राजनाथ सिंह शनिवार को पतंजलि गुरुकुलम् की आधारशिला रखेंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और मध्य प्रदेश सीएम मोहन यादव एवं केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल, भाजपा प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी भी मौजूद रहेंगे।

जिला-प्रशासन की तरफ से शिलान्यास समारोह तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। बता दें कि पतंजलि योग पीठ का 29वां स्थापना दिवस और स्वामी दयानंद सरस्वती की 200वीं जयंती तथा गुरुकुल के संस्थापक स्वामी दर्शनानंद की जयंती अवसर पर यह कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

118 साल पहले स्वामी दर्शनानंद द्वारा तीन बीघे जमीन, तीन ब्रह्मचारी और तीन चवन्नियों के साथ शुरू किए गए गुरुकुल का नाम स्वामी दर्शनानंद गुरुकुल महाविद्यालय ज्वालापुर होगा। 10 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले पतंजलि गुरुकुलम के नए सात मंजिला परिसर में करीब 1500 छात्रों के लिए आवासीय सुविधाएं भी होंगी। कार्यक्रम में एमिटी के अध्यक्ष अशोक चौहान शिलान्यास समारोह में उपस्थित शामिल होंगे।

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

 

ये भी पढ़ें….सरकार से नैनीताल हाईकोर्ट ने पूछा- लाइसेंस समाप्त होने के बावजूद कैसे चल रहा टिहरी झील में होटल

  • राजनाथ सिंह शंकराचार्य राजराजेश्वराश्रम से करेंगे मुलाकात

शनिवार को गुरुकुलम शिलान्यास के बाद रक्षामंत्री कनखल स्थित जगदगुरु आश्रम में शंकराचार्य राजराजेश्वराश्रम से मुलाकात करेंगे। एसपी सिटी स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस को उनके आश्रम पहुंचने का प्लान मिला है। गुरुकुल में कार्यक्रम स्थल से कनखल तक उनका काफिला वाया शंकराचार्य चौक हाईवे से होते हुए पहुंचेगा, यहां से ही वापसी होगी।

Hot this week

Daler Mehndi विवाद पर CM धामी का बयान, बोले- अब मामले को तूल देने की जरूरत नहीं

एफएनएन , देहरादून : दलेर मेहंदी विवाद इन दिनों...

Haldwani : लमजाला गांव में 150 मीटर गहरी खाई में गिरी थार, युवक-युवती घायल

एफएनएन , हल्द्वानी : उत्तराखंड के हल्द्वानी में काठगोदाम...

Ramnagar में प्रशासन का बुलडोजर एक्शन, सांवल्दे और बसई में दो मजारें ध्वस्त

एफएनएन , रामनगर : उत्तराखंड में सरकारी भूमि से...

Pithoragarh के खलिया टॉप में अनुमति से ज्यादा मिले टेंट, 12 की जगह लगाए गए थे 30; संचालकों के चालान

एफएनएन , पिथौरागढ़ : उत्तराखंड के सीमांत पिथौरागढ़ जिले...

Topics

Haldwani : लमजाला गांव में 150 मीटर गहरी खाई में गिरी थार, युवक-युवती घायल

एफएनएन , हल्द्वानी : उत्तराखंड के हल्द्वानी में काठगोदाम...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img