Wednesday, March 11, 2026
03
20x12krishanhospitalrudrapur
IMG-20260201-WA0004
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeराज्यउत्तराखंडस्वामी राम हिमालयन विवि के दीक्षा समारोह में शामिल हुए रक्षामंत्री राजनाथ,...

स्वामी राम हिमालयन विवि के दीक्षा समारोह में शामिल हुए रक्षामंत्री राजनाथ, मेडिकल छात्रों को दी डिग्री व मेडल

एफएनएन, डोईवाला : रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह शनिवार को उत्‍तराखंड पहुंचे हैं। वह यहां स्वामी राम हिमालयन विश्वविद्यालय के दीक्षा समारोह में शामिल होने पहुंचे। विश्वविद्यालय के पंचम दीक्षा समारोह में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मेडिकल के विभिन्न पाठ्यक्रमों के छात्र छात्राओं को डिग्रियां प्रदान की। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के उत्तराखंड आगमन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून के जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर उनका स्वागत किया।

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के साथ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी मंच पर मौजूद रहे। उत्‍तराखंड के शिक्षा मंत्री डॉ धन सिंह रावत, कुलपति विजय धस्माना भी मंच पर मौजूद रहे। शनिवार को सुबह करीब साढ़े 11 बजे राजनाथ सिंह जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचे और यहां से स्वामी राम हिमालयन विश्वविद्यालय के लिए रवाना हो गए।

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments