03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

निवेश प्रस्तावों के कॉमन एप्लीकेशन फॉर्म निस्तारित करने की डेडलाइन तय, मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने दिए निर्देश

एफएनएन, देहरादून: नए निवेश में तेजी लाने के लिए शासन स्तर पर अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए जा रहे हैं. इस कड़ी में मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने अधिकारियों की बैठक लेते हुए जिलाधिकारियों को जिला स्तर पर लंबित नए निवेश प्रस्तावों के कॉमन एप्लीकेशन फॉर्म को 10 दिन के भीतर निस्तारित करने की डेडलाइन दी है.

सीए फॉर्म निस्तारण की डेडलाइन तय

प्रदेश में निवेशकों के विभिन्न विभागों से जुड़ी शिकायतों को उत्तराखंड शासन गंभीरता से ले रहा है. समय-समय पर उसके लिए अधिकारियों को दिशा निर्देश भी दिए जा रहे हैं. इसी कड़ी में मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने निवेशकों की शिकायतों के निस्तारण में देरी पर नाराजगी जाहिर की. इस दौरान मुख्य सचिव ने अधिकारियों को प्राथमिकता के साथ इसके लिए काम करने के दिशा निर्देश भी दिए. मुख्य सचिव ने जिलाधिकारियों को जिला स्तर पर लंबित नए निवेश प्रस्तावों के कॉमन एप्लीकेशन फॉर्म को 10 दिन के भीतर निस्तारित करने की डेडलाइन दी.

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने दिए निर्देश

 मुख्य सचिव ने प्रदेश के सभी जिलाधिकारियों को नए निवेश प्रस्ताव के द्वितीय स्तर के अनुमोदन को भी 30 दिन के भीतर निस्तारित करने का अल्टीमेटम दिया है. प्रदेश में राजस्व, शिक्षा, यूपीसीएल और जिला प्रशासन को जल्द से जल्द शिकायतों के निस्तारण के भी कड़े निर्देश दिए गए हैं. राज्य स्तर पर महानिदेशक और आयुक्त उद्योग को भी निवेशकों के लंबित कॉमन एप्लीकेशन फॉर्म के तेजी से निस्तारण करने के लिए कहा गया है.

75 निवेश लंबित हैं

 मुख्य सचिव की बैठक के दौरान बताया गया कि प्रदेश में विभिन्न कारणों से 75 निवेश लंबित हैं. उनके निस्तारण के लिए कार्रवाई गतिमान है. जिले के स्तर पर 38 कॉमन एप्लीकेशन फॉर्म लंबित हैं. इनके निस्तारण के लिए भी काम किया जा रहा है. जिला स्तर पर अभी तक 1174 कॉमन एप्लीकेशन फॉर्म अनुमोदित किये जा चुके हैं. दूसरे स्तर पर अनुमोदन के लिए 787 निवेश प्रस्ताव लंबित हैं. इन पर भी आगे की कार्रवाई की जा रही है.

धरातल पर निवेश उतारने की कोशिश

राज्य में निवेशकों को सहूलियत देते हुए जल्द से जल्द धरातल पर निवेश को उतारने की कोशिश की जा रही है. इसी के लिए अधिकारियों को विभिन्न स्तर पर दिशा निर्देश जारी करते हुए निवेशकों की तमाम शिकायतों और समस्याओं का निस्तारण करवाया जा रहा है.

ये भी पढ़ें: हिंदू किशोरी को मुस्लिम युवक द्वारा भगा ले जाने का मामला आया सामने, गुस्‍साए लोग; थाने में किया प्रदर्शन

Hot this week

Uttarakhand में कांग्रेस निकालेगी चार दिशाओं से यात्रा, बदरीनाथ धाम में होगा समापन

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand में आगामी चुनावों को देखते...

Bail is Rule है, जेल एक अपवाद : पीके गोस्वामी

एफएनएन, मुरादाबाद : Bail is Rule बार एसोसिएशन एंड...

Tehri में 1.22 लाख की स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार, एक्टिवा स्कूटर जब्त

एफएनएन, टिहरी : Tehri उत्तराखंड में नशे की तस्करी...

Topics

Bail is Rule है, जेल एक अपवाद : पीके गोस्वामी

एफएनएन, मुरादाबाद : Bail is Rule बार एसोसिएशन एंड...

Haridwar : पत्नी को दूसरे युवक के साथ देख पति ने किया हमला, ससुर के खिलाफ भी FIR दर्ज

एफएनएन, हरिद्वार : Haridwar ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र के रानीपुर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img