03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

सिडकुल में बिजली के टावर से लटका मिला युवक का शव, हत्या या आत्महत्या ? पुलिस जांच में जुटी

एफएनएन, रुद्रपुर: सिडकुल में बिजली के एक टावर से शव लटका मिलने से हड़कंप मच गया। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतारा। 20 वर्षीय मृत युवक का नाम प्रेम बताया जा रहा है, वह यहां सिडकुल की सिंडिकेट कंपनी में हेल्पर का काम करता था ।

उसके चचेरे भाई महेंद्र सिंह ने बताया कि वह मूलत : रामपुर के निवासी हैं और यहां ट्रांजिट कैंप में किराए पर रहते हैं। उसने बताया कि प्रेम उससे झगड़ा करने के बाद घर से चला गया था। उसने किसी से भी रंजिश का इनकार किया। उसका कहना था कि प्रेम दो भाई हैं। महेंद्र का कहना है कि उन्हें रुद्रपुर आए हुए तीन से चार महीने ही हुए हैं।

फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। शव को लटकाया गया या फिर युवक खुद लटका ? इसकी जांच की जा रही है। इधर, पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल और भाजपा नेता सुशील गाबा भी मौके पर पहुंचे। दोनों नेताओं ने इस घटना पर गुस्सा जताते हुए कहा कि ट्रांजिट कैंप में नशा खुलेआम बिक रहा है लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो रही। उन्होंने इस मामले में सख्त कार्रवाई की मांग की।

Hot this week

Sabarmati से देश की पहली LNG ट्रेन को हरी झंडी, ₹1,542 करोड़ की रेल परियोजनाओं का शुभारंभ

एफएनएन ,अहमदाबाद : केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित...

Topics

Sabarmati से देश की पहली LNG ट्रेन को हरी झंडी, ₹1,542 करोड़ की रेल परियोजनाओं का शुभारंभ

एफएनएन ,अहमदाबाद : केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित...

Harish Rawat मां की तस्वीर लेकर पहुंचे ED दफ्तर, बोले- ‘मां का स्मरण कर यहां आया हूं’

एफएनएन, देहरादून : Harish Rawat उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img