Saturday, February 21, 2026
03
20x12krishanhospitalrudrapur
IMG-20260201-WA0004
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeराज्यउत्तराखंडस्टेडियम गेट पर संदिग्ध परिस्थितियों में मिला युवक का शव, परिजनों ने...

स्टेडियम गेट पर संदिग्ध परिस्थितियों में मिला युवक का शव, परिजनों ने जताई ये आशंका

एफएनएन, चंपावत: टनकपुर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा. बताया जा रहा है कि युवक का शव स्पोर्ट्स स्टेडियम के गेट पर लटका मिला. लोग उसे तत्काल अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने युवक को मृत घोषित कर दिया. युवक नायकगोठ का रहने वाला था और वह आईटीआई कर रहा था. घटना से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है.

जानकारी के अनुसार टनकपुर के ग्राम सभा नायकगोठ निवासी विवेक भंडारी पुत्र देवेंद्र भंडारी उम्र 21 साल सुबह 6 बजे खेलने के लिए स्पोर्ट्स स्टेडियम टनकपुर जा रहा था. गेट बंद होने के कारण गेट के ऊपर से चढ़कर स्टेडियम के अंदर प्रवेश के दौरान अचानक वह गेट पर ही अटका रह गया. जिसके बाद स्टेडियम के समीप मौजूद लोगों ने स्पोर्ट्स स्टेडियम प्रबंधन समिति के लोगों को सूचना दी. मामले की सूचना तत्काल पुलिस को दी गई. सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा. वहीं प्रभारी सीएमएस डॉ. वीके जोशी ने बताया कि युवक की मौत का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद क्लियर हो पाएगा.

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
कोतवाल योगेश उपाध्याय ने बताया कि उप निरीक्षक मनोज जलाल व दिलबर सिंह भंडारी द्वारा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया. परिजन व स्थानीय लोग अंदेशा जता रहे हैं कि शायद करंट की चपेट में आने से युवक की मौत हुई होगी. सुबह से बारिश होने के चलते माना जा रहा है कि गेट पर करंट दौड़ रहा होगा.
युवक की मृत्यु के बाद टनकपुर क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई. वहीं परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है.एसडीओ यूपीसीएल मयंक भट्ट ने बताया ने बताया कि गेट के समीप करंट इत्यादि चीज की कोई वायरिंग नहीं है. टीम द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण किया गया है, गेट के समीप ऐसी कोई वायरिंग या करंट जैसी चीजें उपलब्ध नहीं हो पाई है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद में मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments