Monday, July 14, 2025
03
20x12krishanhospitalrudrapur
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeराज्यदिल्लीमानव तस्करी मामले में दलेर मेहंदी गिरफ्तार, दो साल की हुई सजा

मानव तस्करी मामले में दलेर मेहंदी गिरफ्तार, दो साल की हुई सजा

एफएनएन, दिल्ली : पटियाला कोर्ट ने गुरुवार को पंजाबी गायक दलेर मेहंदी को जेल भेज दिया है। बता दें कि 2003 में दलेर मेहंदी और उनके भाई शमसेर सिंह पर मानव तस्करी करने का आरोप लगा था। इस मामले में उन्हें दो साल कैद हुई थी। हालांकि उन्होंने पटियाला कोर्ट में इस फैसले को चुनौती दी। जिसके बाद आज गुरुवार को अदालत ने सेशन कोर्ट के फैसले को बरकरार रखते हुए दलेर मेहंदी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

  • क्या है पूरा मामला?
यह मामला 2003 का है। दलेर मेहंदी और उनके भाई शमसेर सिंह पर मानव तस्करी करने का आरोप लगाया गया था। दोनों के खिलाफ अमेरिका में 31 केज दर्ज किए गए थे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों के खिलाफ यह आरोप लगाया गया था कि वह गैरकानूनी रूप से लोगों को विदेश भेजकर मोटी रकम लेते थे। इस मामले में कोर्ट ने 15 साल बाद यानी 2018 में गायक को दो साल कैद की सजा सुनाई थी। हालांकि दलेर मेहंदी को उसी वक्त जमानत मिल गई थी।
  • अन्य आरोपियों को…

दलेर वकील ने इस फैसले को पटियाला कोर्ट में चुनौती दी, जिसके बाद कोर्ट ने आज यानी गुरुवार को फैसले को कायम रखते हुए एडिशनल सेशन जज एचएस ग्रेवाल ने गायक को जेल भेज दिया है। बता दें कि इस केस में बुलबुल मेहता को बरी कर दिया गया था। वहीं शमशेर सिंह और ध्यान सिंह की मौत हो चुकी है।

  • अवैध तरीके से दस लोगों को ले गए थे अमेरिका

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार पंजाबी सिंगर दलेर मेहंदी पर आरोप लगाया गया था कि जब वह शो करने के लिए विदेश गए थे तब वह अवैध तरीके से 10 लोगों को अपने साथ अमेरिका ले गए। इसके बाद पहले दलेर के भाई शमशेर पर 19 सितंबर 2003 को मानव तस्करी का केस दर्ज हुआ। पूछताछ में इस बात का खुलासा हुआ कि दलेर मेहंदी भी इस साजिश में शामिल थे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments