03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

किच्छा में सरिया निर्माता कंपनी btc के एथेनॉल प्लांट में फैला करंट, श्रमिक की जान गई

Spread the love

एफएनएन, रुद्रपुर: बीटीसी सरिया निर्माता कंपनी मां शीतला वेंचर लि. के किच्छा में निर्माणाधीन एथेनॉल प्लांट में आज करंट लगने से एक श्रमिक की जान चली गई। मृत श्रमिक अरविंद कुमार पुत्र मदनलाल देवरिया (उत्तर प्रदेश) का रहने वाला था। वह काशीपुर के एक ठेकेदार के बुलावे पर अपने साथियों के साथ निर्माणाधीन फैक्ट्री में वेल्डिंग का काम करने आया था। कुछ दिनों से यह लोग यहां कार्य कर रहे थे।

आज सुबह करीब 10 बजे अरविंद ने वेल्डिंग शुरू ही की थी कि अचानक करंट ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। अरविंद की चीख-पुकार सुनकर जैसे तैसे आस पास काम कर रहे श्रमिकों ने उसे बचाया और तत्काल अस्पताल ले गए लेकिन कई अस्पतालों में ले जाने के बाद भी उसकी जान न बच सकी।अरविंद को मृत घोषित कर दिया गया।

श्रमिकों का आरोप है कि जिस तार से वेल्डिंग कराई जा रही थी, वह कई जगह से कटी हुई थी। तार कटी होने और बारिश के कारण छत गीली होने से छत में करंट आ गया और अरविंद उसका शिकार हो गया। मृत अरविंद के साथी सुनील कुमार निषाद ने बताया कि फैक्ट्री की ओर से सुरक्षा के कोई उपाय नहीं किए गए, इसी कारण यह घटना हुई।

Hot this week

TMU का बड़ा कदम, अब मुरादाबाद में भी होगी एनीमेशन में मास्टर डिग्री

शैक्षणिक सत्र 2026-27 से एमएससी-एनीमेशन शुरू, किसी भी स्ट्रीम...

Uttarakhand में अपर PCS के 63 पदों पर जल्द भर्ती, अक्टूबर में होगी प्रारंभिक परीक्षा

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand में सरकारी नौकरी की तैयारी...

Pakistan का अफगान सीमा पर बड़ा सैन्य अभियान, हवाई हमलों में 29 लोगों की मौत

एफएनएन, इस्लामाबाद : Pakistan ने रविवार को अफगानिस्तान से...

Topics

TMU का बड़ा कदम, अब मुरादाबाद में भी होगी एनीमेशन में मास्टर डिग्री

शैक्षणिक सत्र 2026-27 से एमएससी-एनीमेशन शुरू, किसी भी स्ट्रीम...

Faridabad Police मालखाने से 32 लाइसेंसी हथियार गायब, ASI सस्पेंड

एफएनएन, फरीदाबाद : Faridabad Police हरियाणा के फरीदाबाद जिले...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img