Friday, February 27, 2026
03
20x12krishanhospitalrudrapur
IMG-20260201-WA0004
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeराज्यउत्तर प्रदेशCrime : पुलिस पूछताछ में आरोपी ने खाया सल्फास, हो गई दर्दनाक...

Crime : पुलिस पूछताछ में आरोपी ने खाया सल्फास, हो गई दर्दनाक मौत

एफएनएन, बागपत : अधिवक्ता से हुई लूट के मामले में पूछताछ के लिए कोतवाली लाए गए युवक ने पुलिस हिरासत में जहर (सल्फास) खा लिया। पुलिस ने उसे मेरठ के अस्पताल में भर्ती कराया जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। बुढेड़ा गांव निवासी अधिवक्ता तेजवीर सिंह गत 16 मार्च की शाम साढ़े सात बजे बागपत से अपने घर बाइक से जा रहे थे।

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM

ग्राम गाधी से आगे पहुंचने पर बाइक सवार तीन बदमाशों ने उनसे मारपीट कर 50 हजार रुपये लूट लिए थे। अधिवक्ता ने कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने विवेचना के आधार पर आरोपित दीपेश उर्फ दीप निवासी ग्राम कमला व नीरज निवासी ग्राम सिरसलगढ़ को बुधवार को गिरफ्तार किया था।

WhatsAppImage2024-02-11at73136PM
WhatsAppImage2024-02-11at73136PM
previous arrow
next arrow
Shadow

पूछताछ में आरोपितों ने प्रवीण निवासी ग्राम बुढेड़ा का भी नाम लिया था। पुलिस प्रवीण को कोतवाली ले आई। रात को प्रवीण ने हवालात में सल्फास खा ली। हालत बिगड़ने पर पुलिस उसे सरकारी अस्पताल में लेकर पहुंची, जहां से चिकित्सकों ने मेरठ मेडिकल कालेज के लिए रेफर किया। गुरुवार सुबह प्रवीण की मौत हो गई। एएसपी नरेंद्र प्रताप सिंह ने प्रवीण की मौत की पुष्टि करते हुए कहा के मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments