03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

Cricket India : बांग्लादेश दौरे के लिए A टीम का ऐलान, देहरादून के अभिमन्यु ईश्वरन बनाए गए कप्तान

एफ एन एन, देहरादून : बांग्लादेश दौरे के लिए ए टीम का ऐलान कर दिया गया है। उत्तराखंड के लिए इससे जुड़ी बड़ी खुशखबरी है। देहरादून के अभिमन्यु ईश्वरन को ए टीम का कप्तान बनाया गया। अभिमन्यु ईश्वरन को कप्तान की  जिम्मेदारी मिलने की खबर मिलते ही पूरे राज्य में उत्साह की लहर है।

देहरादून के अभिमन्यु ईश्वरन ने अपने खेल से न सिर्फ टीम में जगह बनाई थी, बल्कि आज वह उस टीम को लीड करने जा रहे हैं। उनकी इस उपलब्धि पर प्रदेश भर के लोग उन्हें शुभकामनाएं दे रहे  हैं। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने बुधवार को न्यूजीलैंड और बांग्लादेश के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए अपडेटेड स्क्वाड का ऐलान किया।

अखिल भारतीय वरिष्ठ चयन समिति ने 4 दिसंबर से बांग्लादेश के खिलाफ तीन मैचों की एकदिवसीय श्रृंखला से यश दयाल और रवींद्र जडेजा को बाहर कर दिया। इनकी जगह तेज गेंदबाज कुलदीप सेन और हरफनमौला शाहबाज अहमद को दी गई है।

इसी के साथ चयनकर्ताओं ने बांग्लादेश ए के खिलाफ चार दिवसीय दो मैचों के लिए भारत की ए टीम का भी चयन किया है। अभिमन्यु ईश्वरन को कप्तान बनाया गया है। जबकि सरफराज खान को भी जगह दी गई है। अब अभिमन्यु ईश्वरन की कप्तानी पर भी हर किसी की नजर रहेगी। उत्तराखंड में क्रिकेट प्रेमियों का कहना है कि अभिमन्यु ने अपने खेल से जिस तरह टीम में जगह बनाई वह हर जिम्मेदारी को बखूबी निभाएंगे।

Hot this week

CJI Kumaon Zone की नई कार्यकारिणी घोषित, अशोक अग्रवाल अध्यक्ष और सौरभ अग्रवाल उपाध्यक्ष नियुक्त

एलएससी इंफ्राटेक लिमिटेड के निदेशक सौरभ अग्रवाल को मिली...

Uttarakhand में कांग्रेस निकालेगी चार दिशाओं से यात्रा, बदरीनाथ धाम में होगा समापन

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand में आगामी चुनावों को देखते...

Bail is Rule है, जेल एक अपवाद : पीके गोस्वामी

एफएनएन, मुरादाबाद : Bail is Rule बार एसोसिएशन एंड...

Topics

Bail is Rule है, जेल एक अपवाद : पीके गोस्वामी

एफएनएन, मुरादाबाद : Bail is Rule बार एसोसिएशन एंड...

Haridwar : पत्नी को दूसरे युवक के साथ देख पति ने किया हमला, ससुर के खिलाफ भी FIR दर्ज

एफएनएन, हरिद्वार : Haridwar ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र के रानीपुर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img