Saturday, March 7, 2026
03
20x12krishanhospitalrudrapur
IMG-20260201-WA0004
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeराज्यउत्तराखंडस्विट्जरलैंड से कैंपर वैन में सवार होकर योगनगरी ऋषिकेश पहुंचा जोड़ा, जानिए...

स्विट्जरलैंड से कैंपर वैन में सवार होकर योगनगरी ऋषिकेश पहुंचा जोड़ा, जानिए डेनियल-मरलेन की कहानी

एफएनएन, देहरादून : स्विट्जरलैंड के दंपती को घुमक्कड़ी का एक शौक चढ़ा कि वह कैंपर वैन में सवार होकर भारत पहुंच गए। भारत के विभिन्न प्रांतों में घूमने के बाद दंपती अब उत्तराखंड की हसीन वादियों का आनंद लेने पहुंचा है।

बृहस्पतिवार को मुनि की रेती पहुंचे दंपती डेनियल और मरलेन ने बताया कि उन्हें घूमने का बहुत शौक हैं। ऐतिहासिक स्थानों पर घूमना और वहां की चीजों को नजदीकी से देखना, लोगों से मिलना, उनकी संस्कृति को सीखने का एक अलग ही आनंद देता है।

उन्होंने कहा वह स्विट्जरलैंड से अपने कैंपर वैन में तीन साल पहले निकले हैं। दुनिया के हसीन वादियों और उनकी संस्कृति को मन में संजोना और उनको देखकर सीखना मन को शांति मिलती है

  • पता नहीं…घुमक्कड़ी यात्रा कब समाप्त होगी

नेपाल की सुंदर वादियों का लुत्फ उठाने के बाद वह भारत आए हैं। तीन महीने अमृतसर और बाघा बाॅर्डर पर रहने के बाद अब ऋषिकेश पहुंचे हैं। यहां की हसीन वादियों के साथ वह योग, मेडिटेशन, ऐतिहासिक स्थलों पर जाएंगे। यहां करीब चार सप्ताह रुकेंगे। उन्होंने बताया कि उनको भी नहीं पता की उनकी घुमक्कड़ी यात्रा कब समाप्त होगी।

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments