
एफएनएन, दिल्ली : भारत अंतरिक्ष की दुनिया में आज सबसे बड़ा इतिहास रचने वाला है। इसरो का मिशन चंद्रयान-3 शाम को 6 बजे बजकर चार मिनट पर चांद की सतह पर सॉफ्ट लैंडिंग करेगा। चंद्रयान-3 की लैंडिंग चांद के दक्षिणी ध्रुव पर होगी। इसके साथ ही भारत इस दक्षिणी ध्रुव पर उतारने वाला दुनिया का पहला देश बन जाएगा। देश और दुनिया की नजरें मिशन चंद्रयान-3 पर लगी हुई है। पूरा भारत इस लैंडिंग का बेसब्री से इंतजार कर रहा है। दुनिया चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग की साक्षी बने इसके के लिए इसरो ने एक लाइव ट्रैकर भी लॉन्च किया है। जिसके माध्यम से आप सभी अंतरिक्ष में चंद्रयान-3 की लैंडिंग को ट्रैक कर सकते हैं। आइए जानते हैं इस समय अंतरिक्ष में अपना चंद्रयान-3 कहां है।
- चंद्रयान-3 लैंडिंग कब होगी Chandrayaan-3 Landing Date And Time
- चंद्रयान-3 लैंडिंग कैसे देखें? How to Watch Chandrayaan-3 Landing Live Streaming
इसरो के मुताबिक, चंद्रयान-3 की लैंडिंग का लाइव प्रसारण 23 अगस्त 2023 की शाम 5 बजकर 27 मिनट से शुरू हो जाएगा। देश और दुनिया के लोग चंद्रयान-3 की इस लैंडिंग को इसरो की आधिकारिक वेबसाइट isro.gov.in, इसरो के आधिकारिक यूट्यूब चैनल ISRO YouTube, इसरो के आधिकारिक फेसबुक ISRO Facebook और डीडी नेशनल टीवी चैनल पर देखा जा सकता है।