Wednesday, February 11, 2026
03
20x12krishanhospitalrudrapur
IMG-20260201-WA0004
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeराज्यउत्तराखंडसिलक्यारा टनल के पास बौखनाग देवता के मंदिर का निर्माण शुरू, सफल...

सिलक्यारा टनल के पास बौखनाग देवता के मंदिर का निर्माण शुरू, सफल रेस्क्यू के लिए मांगा गया था आशीर्वाद

एफएनएन, उत्तरकाशी: सिलक्यारा टनल हादसे के 6 माह बाद कंपनी की ओर बाबा बौखनाग देवता के मंदिर का निर्माण शुरू कर दिया गया है. सिलक्यारा टनल के बाहर सिलक्यारा मोड़ की ओर से कंपनी ने मंदिर का निर्माण शुरू कर दिया है.

सफल रेस्क्यू के लिए मांगा था आशीर्वाद

बीते नवंबर 2023 में सिलक्यारा टनल में भूस्खलन के कारण वहां पर 42 मजदूर अंदर फंस गए थे. उन 42 मजदूरों को निकालने के लिए जिला प्रशासन सहित पुलिस,एसडीआरएफ और एनडीआरएफ के बाद विदेशी कंपनियों की मदद ली गई थी.17 दिन के रेस्क्यू के दौरान जब मजदूरों को बाहर निकालने का कोई भी प्रयास सफल नहीं हो रहा था, तो उस समय रेस्क्यू टीम में मौजूद कंपनियों सहित सरकारी मशीनरी और ऑस्ट्रेलिया से आए विशेषज्ञों ने आस्था पर भी विश्वास जताया था और बाबा बौखनाग से सफल रेस्क्यू के लिए आशीर्वाद मांगा था.

कंपनी ने मंदिर का निर्माण कराया शुरू

 इस दौरान प्रदेश के मुख्यमंत्री सीएम पुष्कर सिंह धामी ने भी उत्तरकाशी में डेरा डाले रखा. रेस्क्यू टीम ने 17 दिन बाद टनल के अंदर फंसे 17 मजूदरों को सुरक्षित बाहर निकाला था.वहीं हादसे के 6 माह बाद भी जब टनल का कार्य शुरू नहीं हो पाया तो अब नवयुगा कंपनी ने टनल के बाहर बौखनाग देवता का मंदिर का निर्माण शुरू कर दिया है. नवयुगा कंपनी के पीआरओ जीएल नाथ ने बताया कि बौखनाग देवता के मंदिर का निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है. वहां पर फाउंडेशन के साथ पिलर का कार्य चल रहा है. कंपनी का प्रयास है कि जल्द से जल्द मंदिर का निर्माण पूरा हो सके.

पढ़ें- उत्तराखंड के कई जिलों में बारिश की संभावना, आकाशीय बिजली से भी सावधान

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments