03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

किसान आत्महत्या केस में प्रशासन और परिजनों के बीच बनी सहमति

एफएनएन, हल्द्वानी: काठगोदाम थाना क्षेत्र स्थित एक होटल में आत्महत्या करने वाले किसान सुखदेव सिंह का शव पोस्टमार्टम के बाद जब उनके पैतृक नगर काशीपुर पहुंचा तो परिजनों में कोहराम मच गया. शव के पहुंचते ही बड़ी संख्या में किसान, रिश्तेदार और स्थानीय लोग मौके पर एकत्र हो गए. इस दौरान परिजनों ने सरकार और प्रशासन के सामने तीन अहम मांगें रखी थी और चेतावनी दी कि यदि तय समय तक कार्रवाई नहीं हुई तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा. लेकिन मृतक सुखवंत के परिवार के द्वारा रखी गई तीन मांगों में से दो मांगों को प्रशासन के द्वारा पूरा किए जाने का आश्वासन दे दिया गया है.

बीते शाम को मृतक सुखवंत सिंह का शव घर आने के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मच गया था. मृतक के परिवार की तरफ से 3 मांगें प्रशासन के समक्ष रखी गई थी और आज दोपहर 12 बजे तक पूरा करने का अल्टीमेटम दिया गया था. जिसके बाद आज सुबह प्रातः मृतक सुखवंत सिंह के परिवार के साथ एसडीएम काशीपुर अभय प्रताप सिंह, एसपी काशीपुर स्वप्न किशोर सिंह और एडिशनल एसपी/सीओ दीपक सिंह के नेतृत्व में स्थानीय प्रशासन के द्वारा वार्ता की. इस दौरान एसपी काशीपुर स्वप्न किशोर सिंह ने कहा कि मृतक सुखवंत सिंह के परिजनों के द्वारा जो मांगे रखी गई थी और मांगों को पूरा करने की हर संभव कोशिश की जा रही है. साथ ही जो भी समुचित कदम होंगे वह उठाए जाएंगे.

वहीं एसडीएम काशीपुर अभय प्रताप सिंह ने कहा कि यह बहुत दुखद घटना है, जिसका संज्ञान स्वयं प्रदेश का मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के द्वारा लिया गया है और मंडल आयुक्त दीपक रावत की अध्यक्षता में मजिस्ट्रेटी जांच बैठा दी गई है. मृतक के परिजनों के द्वारा दोषियों पर कार्रवाई और रकम की रिकवरी के लिए जो मांग रखी गई थी उसे पर कार्रवाई की जा रही है. प्रशासन के साथ परिवार की सहमति बन गई है और जो भी विधिक कार्रवाई की जा रही है.

जिसकी रिकवरी दोषियों से की जाएगी. वहीं मामले में दोषी लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की तैयारी की जा रही है. जिस पर परिवार ने सहमति जता दी है. उन्होंने कहा कि प्रशासन ने भोग से पहले 19 जनवरी तक पैसे की रिकवरी नहीं कराई तो 20 तारीख को हाईवे जाम कर दिया जाएगा. बता दें कि सीएम पुष्कर सिंह धामी ने हल्द्वानी में काशीपुर के किसान आत्महत्या मामले में मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दे दिए हैं. जांच कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत को सौंपी गई है. वहीं कांग्रेस काशीपुर के किसान की आत्महत्या मामले में सरकार पर हमलावर है.

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img