03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

गोडसे समर्थकों से लड़ने के लिए गांधीवादी रास्ता अपनाएंगे कांग्रेसी

Spread the love
  • प्रदेश की 670 न्याय पंचायतों में रात्रि प्रवास करेंगे कांग्रेस नेता

एफएनएन, रुद्रपुर : गांधी के विचारों का विरोध करने वाले गोडसे समर्थक देश में राज कर रहे हैं। इनसे लड़ने के लिए एकमात्र रास्ता गांधीवादी ही है, इसीलिए हमें संगठित होने की जरूरत है, हमें एकजुट होकर गांव में जाकर वहां प्रवास करना होगा और ग्रामीणों के साथ मिलकर कांग्रेस की विचारधारा से लोगों को जोड़ना होगा। यह बात पूर्व मंत्री और कांग्रेस के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष तिलकराज बेहड़ ने आज एक पत्रकार वार्ता के दौरान कही। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का यह वक्तव्य कि ‘ भारत की आत्मा गांवों में बसती है ‘ इस पर सिर्फ कांग्रेसी मंथन कर सकती है, इसीलिए गांधी जयंती पर उत्तराखंड कांग्रेस ने प्रदेश भर के गांव में जाकर रात्रि प्रवास करने का निर्णय लिया है। कांग्रेस नेता प्रदेशभर की 670 न्याय पंचायतों में जाकर एक रात एक गांव में बताएंगे। कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव रानीखेत, प्रदेश सह प्रभारी राजेश धर्मानी उत्तरकाशी, प्रदेश सह प्रभारी दीपिका पांडे हरिद्वार, प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल पौड़ी, उत्तराखंड चुनाव प्रचार कमेटी के अध्यक्ष एवं महासचिव हरीश रावत कोटद्वार, नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह देहरादून, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय टिहरी, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष उधम सिंह, नगर प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष रणजीत रावत रुद्रप्रयाग, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष जीतराम पिथौरागढ़, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष भुवन कापड़ी नैनीताल, राज्यसभा सांसद एवं चुनाव प्रचार कमेटी के उपाध्यक्ष प्रदीप टम्टा चंपावत, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल अल्मोड़ा तथा उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कोर कमेटी सदस्य मनीष खंडूरी चमोली में मौजूद रहेंगे। तीन दिवसीय कार्यक्रम के पहले दिन गांव में पहुंचकर रात्रि प्रवास करने के साथ ही परिवार के साथ भोजन किया जाएगा और क्षेत्र के कुछ कांग्रेस नेताओं को भी साथ में रखा जाएगा। दूसरे दिन कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर गांधी जयंती का जश्न मनाया जाएगा, राष्ट्रगान होगा एवं गांधीजी के महत्व पर प्रकाश डाला जाएगा, सम्मान दिया जाएगा। तीसरे दिन गांव में प्रभात फेरी निकलेगी और कांग्रेसी समर्थक में झंडे, पंपलेट और स्टीकर का वितरण होगा।

Hot this week

Cm Pushkar Singh Dhami ने पूरे किए 5 साल, 9 जुलाई को बनाएंगे सबसे लंबे कार्यकाल का रिकॉर्ड

एफएनएन, देहरादून : उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी...

Pakistan में दर्दनाक बस हादसा, खाई में गिरने से 40 लोगों की मौत

एफएनएन, इस्लामाबाद : Pakistan के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में...

Delhi-देहरादून एक्सप्रेसवे धंसने पर NHAI का बड़ा एक्शन, दो अधिकारी सस्पेंड

एफएनएन, मेरठ : Delhi-देहरादून एक्सप्रेसवे पर सड़क धंसने की...

Topics

Cm Pushkar Singh Dhami ने पूरे किए 5 साल, 9 जुलाई को बनाएंगे सबसे लंबे कार्यकाल का रिकॉर्ड

एफएनएन, देहरादून : उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी...

Pakistan में दर्दनाक बस हादसा, खाई में गिरने से 40 लोगों की मौत

एफएनएन, इस्लामाबाद : Pakistan के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में...

Delhi-देहरादून एक्सप्रेसवे धंसने पर NHAI का बड़ा एक्शन, दो अधिकारी सस्पेंड

एफएनएन, मेरठ : Delhi-देहरादून एक्सप्रेसवे पर सड़क धंसने की...

rudrapur से उठी निवेश की नई उड़ान

IIA-UPSIDA उद्योग संवाद में यूपी-उत्तराखंड के औद्योगिक गठजोड़ पर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img