उत्तराखंड में कांग्रेस नौ से शुरू करेगी 75 किलोमीटर की भारत जोड़ो तिरंगा यात्रा

एफएनएन, देहरादून : उत्तराखंड में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने बताया कि कांग्रेस 9 से 15 अगस्त तक हर जिले में 75 किलोमीटर की भारत जोड़ो तिरंगा यात्रा निकालेगी। यात्रा के दौरान बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी और स्वास्थ्य सुविधाओं पर चर्चा की जाएगी। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि 9 अगस्त को सुबह 10 बजे रुद्रप्रयाग जिले के गुलाबराय मैदान से भारत जोड़ो तिरंगा यात्रा का शुभारंभ किया जाएगा। वो रुद्रप्रयाग बाजार, सुमेरपुर, रतूड़ा, घोल्तीर, नगरासू से गौचर तक यात्रा में शामिल होंगे।

इसके बाद गौचर में जनसभा को संबोधित करेंगे। वहीं, स्वतंत्रता संग्राम के सबसे बड़े आंदोलन कुली-बेगार प्रथा के विरोध में हुए आंदोलन के 100 वर्ष पूरे होने पर आन्दोलन की याद में शहीदों को भी श्रद्धांजति देंगे। इसके बाद दोपहर दो बजे चमोली के कर्णप्रयाग में भारत जोड़ो तिरंगा यात्रा में प्रतिभाग करेंगे।

10 अगस्त को बागेश्वर में, 11 को अल्मोड़ा में, 12 को जसपुर, 13 को ऊधमसिंनगर में, 14 अगस्त को हरिद्वार में भारत जोड़ो तिरंगा यात्रा में शामिल होंगे। जबकि 15 अगस्त को प्रदेश काग्रेस मुख्यालय में भारत जोड़ो तिरंगा यात्रा का समापन होगा।

  • हर स्कूल-महाविद्यालय में निकलेगी तिरंगा यात्रा

प्रदेश में अगस्त क्रांति के मौके पर 9 अगस्त को हर स्कूल और महाविद्यालय में तिरंगा यात्रा निकलेगी। शिक्षा मंत्री डॉ.धन सिंह रावत के मुताबिक देहरादून में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी तिरंगा यात्रा का शुभारंभ करेंगे। यात्रा में चार हजार छात्र-छात्राएं शामिल होंगे।

शिक्षा मंत्री ने कहा कि शिक्षा विभाग की ओर से प्रदेशभर के स्कूलों, महाविद्यालयों एवं विश्वविद्यालयों में ‘तिरंगा यात्रा’ निकाली जाएगी। राजधानी देहरादून में आयोजित तिरंगा यात्रा में विभिन्न स्कूलों एवं महाविद्यालयों के छात्र-छात्राएं प्रतिभाग करेंगे, जिसमें स्कॉट गाइड, एनएसएस एवं एनसीसी कैडेट्स की भागीदारी प्रमुख रूप से रहेगी।

शिक्षा मंत्री ने बताया कि तिरंगा यात्रा की तैयारियों के लिए उच्च शिक्षा एवं विद्यालयी शिक्षा विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं। तिरंगा यात्रा सुबह आठ बजे परेड ग्राउंड से राजपुर रोड होते हुए बहल चौक तक निकाली जाएगी, जो सुभाष रोड होते हुए वापस परेड ग्राउंड पहुंचेगी।

 

Hot this week

बिना परमिट पर्यटकों के आदि कैलाश पहुंचने से हड़कंप, जांच के आदेश

एफएनएन, पिथौरागढ़ : चीन सीमा के पास स्थित पवित्र...

Topics

बिना परमिट पर्यटकों के आदि कैलाश पहुंचने से हड़कंप, जांच के आदेश

एफएनएन, पिथौरागढ़ : चीन सीमा के पास स्थित पवित्र...

नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर मोदी जी को धन्यवाद

एफएनएन, रुद्रपुर : महिला सशक्तिकरण और राजनीतिक भागीदारी को...

श्रद्धालुओं का इंतजार खत्म, बैसाखी पर होगा धामों की तिथि का ऐलान

एफएनएन, रुद्रप्रयाग : उत्तराखंड के प्रसिद्ध पंचकेदारों में शामिल...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img