Saturday, March 21, 2026
03
20x12krishanhospitalrudrapur
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeराज्यउत्तराखंडरुद्रपुर में कांग्रेस का सूपड़ा साफ, पूर्व महानगर अध्यक्ष जगदीश तनेजा और...

रुद्रपुर में कांग्रेस का सूपड़ा साफ, पूर्व महानगर अध्यक्ष जगदीश तनेजा और पूर्व मंडी समिति अध्यक्ष अरुण कुमार पांडे समेत 3 पार्षद भाजपा में शामिल

एफएनएन, रुद्रपुर : चुनाव से पहले रुद्रपुर में कांग्रेस को बड़ी ठोकर लगी है। जिलाध्यक्ष हिमांशु गाबा पर आरोप लगाते हुए पूर्व महानगर अध्यक्ष जगदीश तनेजा और पूर्व मंडी समिति अध्यक्ष अरुण कुमार पांडे समेत 3 पार्षदों ने कांग्रेस को अलविदा कह दिया है। आज ये सभी सैकड़ो की संख्या में अपने समर्थकों के साथ भाजपा कार्यालय पहुंचे और पार्टी की सदस्यता ली।

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM

आपको बता दें कि कांग्रेस में जिलाध्यक्ष हिमांशु गाबा को लेकर लगातार विरोध जारी है। लोग उन्हें एसी वाले नेता और हिटलरशाह बता रहे हैं। इसी क्रम में शनिवार रात जब पूर्व महानगर अध्यक्ष जगदीश तनेजा और निवर्तमान पार्षद रमेश कालरा का निलंबन किया गया तो विरोध के स्वर तेज हो गए।

जगदीश तनेजा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कांग्रेस को चेतावनी दे दी थी। आज ये सभी सैकड़ो की संख्या में भाजपा कार्यालय पहुंचे और भाजपा की सदस्यता ले ली।

भाजपा की सदस्यता लेने वाले पार्षदों में सुरेश गौरी, रमेश कालरा और अमित मिश्रा शामिल हैं। चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस को यह ठोकर भारी न पड़ जाए।

 

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments