03
03
previous arrow
next arrow
Shadow

Rajnath Singh उत्तराखंड पहुंचे, हल्द्वानी में Pushkar Singh Dhami ने किया स्वागत

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

एफएनएन, हल्द्वानी: केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज नैनीताल जनपद के दौरे पर हैं. वे यहां एक जनसभा को संबोधित करेंगे. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज के कार्यक्रम के लिए उत्तराखंड पहुंचे चुके हैं. सीएम धामी ने हल्द्वानी में उनका स्वागत किया.

दरअसल, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सरकार के चार साल पूर्ण होने पर एमबी इंटर कॉलेज मैदान में विशेष कार्यक्रम होना है. इस कार्यक्रम में केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह मुख्य अतिथि होंगे. मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को सभी व्यवस्थाएं समय पर और चाक-चौबंद रखने के निर्देश दिए.

हल्द्वानी में सरकार के चार साल पूरे होने के अवसर पर आयोजित होने जा रहे भव्य कार्यक्रम को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच चुकी हैं. इसी कड़ी में आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एमबी इंटर कॉलेज परिसर पहुंचकर व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण किया. उन्होंने कार्यक्रम स्थल पर मंच, बैठने की व्यवस्था, पार्किंग, पेयजल, साफ-सफाई और यातायात प्रबंधन का बारीकी से जायजा लिया.

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि कार्यक्रम में किसी भी प्रकार की अव्यवस्था नहीं होनी चाहिए. उन्होंने कहा सभी व्यवस्थाएं समय से पहले पूरी कर ली जाएं. खासतौर पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर उन्होंने पुलिस और प्रशासन को अतिरिक्त सतर्कता बरतने को कहा, क्योंकि कार्यक्रम में केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे. राजनाथ सिंह हल्द्वानी में एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे.

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार ने अपने चार साल के कार्यकाल में कई ऐतिहासिक और जनहितकारी फैसले लिए हैं, जिनका लाभ आम जनता को मिला है. उन्होंने विश्वास जताया कि यह कार्यक्रम प्रदेशवासियों के लिए नई ऊर्जा और उत्साह लेकर आएगा.

इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने समान नागरिक संहिता (UCC) का जिक्र करते हुए कहा कि उत्तराखंड इस दिशा में देश का अग्रणी राज्य बना है. अब अन्य राज्य भी इस पहल को अपनाने की ओर बढ़ रहे हैं. प्रशासनिक अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को भरोसा दिलाया कि सभी तैयारियां तय समय सीमा के भीतर पूरी कर ली जाएंगी. कार्यक्रम को सफल बनाने में कोई कमी नहीं छोड़ी जाएगी.

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

Hot this week

Kumari Selja उत्तराखंड दौरे पर , कांग्रेस संगठन को मजबूत करने पर रहेगा फोकस

एफएनएन, देहरादून : Kumari Selja कांग्रेस प्रदेश प्रभारी कुमारी...

Dehradun में STF की बड़ी कार्रवाई, 12 साल से फरार इनामी बदमाश गिरफ्तार

एफएनएन, उत्तराखंड : Dehradun एसटीएफ ने देहरादून में बड़ी...

Topics

Kumari Selja उत्तराखंड दौरे पर , कांग्रेस संगठन को मजबूत करने पर रहेगा फोकस

एफएनएन, देहरादून : Kumari Selja कांग्रेस प्रदेश प्रभारी कुमारी...

Dehradun में STF की बड़ी कार्रवाई, 12 साल से फरार इनामी बदमाश गिरफ्तार

एफएनएन, उत्तराखंड : Dehradun एसटीएफ ने देहरादून में बड़ी...

Suvendu Adhikari के PA की गोली मारकर हत्या, बंगाल में मचा हड़कंप

एफएनएन, मध्यमग्राम : Suvendu Adhikari पश्चिम बंगाल के नॉर्थ 24...

Almora Road Accident : 150 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, तीन लोगों की मौत

एफएनएन, अल्मोड़ा : Almora Road Accident अल्मोड़ा जिले के...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img