03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करण मेहरा को किया गिरफ्तार, पार्टी में मची खलबली

एफएनएन, देहरादून : देहरादून में से इस समय की बड़ी खबर सामने आई है। जहां कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।​ बता दें कि राज्यपाल से समय न मिलने पर करन माहरा राजभवन देहरादून के बाहर विरोध के लिए पहुंचे थे। इस दौरान पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया है।

उत्तराखंड में पंचायत चुनावों में अनियमितताओं और राज्य निर्वाचन आयुक्त की बर्खास्तगी की मांग को लेकर उत्तराखंड कांग्रेस ने राज्यपाल से मिलने का समय मांगा था। समय न मिलने पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने राजभवन के बाहर शांतिपूर्ण विरोध दर्ज कराया। लेकिन विरोध के दौरान पुलिस ने बलपूर्वक उन्हें गिरफ्तार कर पुलिस लाइन ले जाया। कांग्रेस ने इस कार्रवाई को लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन बताया है और प्रदेश सरकार पर सत्ता के दुरुपयोग का आरोप लगाया है।

Hot this week

Sabarmati से देश की पहली LNG ट्रेन को हरी झंडी, ₹1,542 करोड़ की रेल परियोजनाओं का शुभारंभ

एफएनएन ,अहमदाबाद : केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित...

Topics

Sabarmati से देश की पहली LNG ट्रेन को हरी झंडी, ₹1,542 करोड़ की रेल परियोजनाओं का शुभारंभ

एफएनएन ,अहमदाबाद : केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित...

Harish Rawat मां की तस्वीर लेकर पहुंचे ED दफ्तर, बोले- ‘मां का स्मरण कर यहां आया हूं’

एफएनएन, देहरादून : Harish Rawat उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img