Thursday, February 12, 2026
03
20x12krishanhospitalrudrapur
IMG-20260201-WA0004
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeराज्यउत्तराखंडपाहा नहर कवरिंग बढ़वाये जाने को लेकर कांग्रेस पदाधिकारियों ने किया बेहड़...

पाहा नहर कवरिंग बढ़वाये जाने को लेकर कांग्रेस पदाधिकारियों ने किया बेहड़ का स्वागत

एफएनएन, किच्छा : विधायक तिलक राज बेहड़ के द्वारा किए गए प्रयासों से लेफ्ट पाहा नहर कवरिंग के कार्य को एन एच 74 सिरौली कला चैराहे तक बढ़वाये जाने के बाद स्थानीय लोगांें ने खुशी जाहिर करते हुए उनके आवास पहुॅच उनका आभार प्रकट किया। कार्यक्रम के दौरान कांग्रेसी नेता एन0यू0 खानं ने कहा कि विधायक बेहड़ द्वारा विपरीत परिस्थितियों में भी विकास कार्यों के लिए लगातार प्रयास किया जा रहे हैं जिसके साथ लैफ्ट पाह सिरौली चैराहे तक नहर कवरिंग होने से स्थानीय लोगांें को इसका लाभ मिल पायेगा तथा गंदगी के चलते बढ़ रही बीमारियों से निजाद मिलेगी।

वहीं नहर दोपहरिया पंतपुरा अंजनिया पटेरी सिरौली आदि गांव के लोगों के आवागमन के लिए सुलभ मार्ग बनकर तैयार होगा, श्री खान ने कहां के कुछ समय पूर्व विधायक बेहड़ द्वारा नहर कवरिंग के कार्य को रुकवाने के आरोप लगाए गए थे नहर कवरिंग के कार्य को सिरौली तक करवा कर विधायक बेहड़ ने साबित कर दिया है कि वह विकास को रुकवाने नहीं बल्कि करवाने में विश्वास रखते हैं। इस दौरान आभार प्रकट करने वालो में सभासद नजाकत खां, सभासद मोहम्मद आरिफ कुरैशी, सभासद प्रतिनिधि दानिश मलिक, जगरुप सिंह गोल्डी, ताहिर मलिक, जीमल अहमद, सिमरनजीत कौर, धर्मेन्द्र सिंधी, ओम प्रकाश दुआ, फरियाद शाह थे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments