03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

उपचुनाव के ‘बाजीगरों’ का कांग्रेस ने किया सम्मान, हेडक्वार्टर से दिया लोकतंत्र का ‘संदेश’

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

एफएनएन, देहरादून: प्रदेश की दोनों विधानसभा सीटों के उपचुनाव में जीत हासिल करने के बाद कांग्रेस उत्साहित है. बदरीनाथ से कांग्रेस प्रत्याशी लखपत बुटोला और मंगलौर विधानसभा से काजी निजामुद्दीन चुनाव में जीत दर्ज करने के बाद पहली बार कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय पर पहुंचे. जहां कांग्रेसी कार्यकर्ताओं, पार्टी प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा के नेतृत्व में उनका जोरदार स्वागत किया गया.

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

इस मौके पर लखपत बुटोला ने बदरीनाथ विधानसभा की जीत पर अपनी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा बदरीनाथ विधानसभा का चुनाव नैतिकता और सुचिता का चुनाव था. उन्होंने कहा जहां से मा गंगा और सरस्वती बहती है, जहां पर 18 पुराण लिखे गए, जिस भूमि से महाभारत लिखी गई, वही भूमि बदरीनाथ के नाम से बदरीनाथ विधानसभा कहलाती है. इसी भूमि से उपचुनाव के माध्यम से समूचे देश में राजनीतिक सुचिता का संदेश गया है. उन्होंने कहा इस उपचुनाव में बदरीनाथ की जनता ने राजनीतिक सुचिता का संदेश दिया है. उन्होंने बदरीनाथ विधानसभा की जनता का आभार व्यक्त किया है.

वहीं, मंगलौर विधानसभा से जीतकर आए काजी निजामुद्दीन ने भी संपन्न हुए उपचुनाव को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा प्रदेश की दोनों विधानसभा में उपचुनाव संपन्न हुए हैं. पूरे देश ने मंगलौर और बदरीनाथ विधानसभा उपचुनाव को देखा है. उन्होंने कहा उत्तराखंड देवभूमि की शांत वादियों में जिस प्रकार चुनाव संपन्न कराए गए, वह देखने लायक था. मतदान के दिन सरकार की तरफ से लोकतंत्र की जगह जनता पर लठ तंत्र चलाया जा रहा था. इसके बाद भी मंगलौर की जनता ने लाठी का जवाब वोट के जरिए दिया. इसके बाद इस उपचुनाव में लठ तंत्र के ऊपर लोकतंत्र हावी रहा.

पढ़ें- अल्मोड़ा जिले में धड़ल्ले से हो रही लीसा तस्करी, रानीखेत में एसओजी ने पकड़ा 60 टिन लीसा, तस्कर गिरफ्तार

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

Hot this week

Topics

Bhagat Singh Koshyari को मिलेगा पद्म भूषण सम्मान, जानिए ‘भगत दा’ का पूरा सफर

एफएनएन, देहरादून : Bhagat Singh Koshyari पूर्व मुख्यमंत्री और...

Perfect Replica Watches UK

Perfect Replica Watches UK rolex replica

AAA+ Omega Replica

Breitling copy Watches Rolex Replicas Online AAA+ Omega Replica
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img