Monday, June 9, 2025
03
20x12krishanhospitalrudrapur
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeराज्यउत्तराखंडनगर निगम के सभी 40 वार्डों में कांग्रेस ने अध्यक्ष नियुक्त किए,...

नगर निगम के सभी 40 वार्डों में कांग्रेस ने अध्यक्ष नियुक्त किए, महानगर अध्यक्ष बोले- पहली मर्तबा हर वार्ड में हमारा अध्यक्ष

एफएनएन, रुद्रपुर : महानगर कांग्रेस कमेटी ने आज रुद्रपुर के 40 नगर निगम वार्डों में अपने अध्यक्षों की सूची जारी कर दी। महानगर अध्यक्ष सीपी शर्मा ने बताया कि ऐसा पहली बार हुआ है जबकि हर वार्ड में कांग्रेस का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उन्होंने बताया कि तीन माह से अधिक समय से वह इसके लिए कोशिश कर रहे थे। वार्डों में सर्व समिति से अध्यक्ष बनाए गए हैं, जो जल्द ही अपनी कार्यकारिणी गठित करेंगे।

उन्होंने दावा किया कि आने वाले निकाय चुनाव में प्रत्याशियों के पैनल इन्हीं अध्यक्षों से लिए जाएंगे और प्रत्याशी घोषित होंगे। उन्होंने कहा कि गुजरे निकाय चुनाव की बात करें तो आधे से भी कम वार्डों में अध्यक्ष नियुक्त होने के बावजूद हम पार्षदों की आधे से ज्यादा सीटें जीते और मेयर पद के प्रत्याशी को मात्र 2000 वोट से हार का सामना करना पड़ा।

अब जबकि कांग्रेस के हर वार्ड में अध्यक्ष मौजूद हैं तो ऐसे में कांग्रेस मजबूत स्थिति में है और आने वाले निकाय चुनाव में भाजपा को मुंहतोड़ जवाब देगी।

उन्होंने जिलाध्यक्ष हिमांशु गाबा और पार्षद मोहन खेड़ा के साथ सभी अध्यक्षों को मनोनयन पत्र भी सौंपे और लोकसभा व निकाय चुनाव की तैयारी में जुट जाने को कहा। सीपी शर्मा ने कहा कि आने वाला समय कांग्रेस का है और कांग्रेस मजबूत स्थिति में चुनाव लड़कर विजय हासिल करेगी। किस वार्ड से कौन अध्यक्ष बना… जानने के लिए पूरी सूची देखें।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments