03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

लोकसभा चुनाव से पहले उत्तराखंड में यूसीसी की रिपोर्ट सौंपेगी विशेषज्ञों की समिति, सीएम धामी ने तेज की तैयारियां

एफएनएन, देहरादून :  लोकसभा चुनाव से पहले बीजेपी अपने सभी बड़े दांव चलने की तैयारी में है। अयोध्या में जहां राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा की तैयारियां ने जोर पकड़ लिया है, तो दूसरी तरफ प्राण प्रतिष्ठा के महीने में ही धामी सरकार की टीम विशेषज्ञ समिति की रिपोर्ट सौंपकर चुनावी अभियान को नई धार देगी। प्रदेश में समान नागरिक संहिता लागू करने की दिशा में अब सरकार आगे कदम बढ़ाने लगी है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि समान नागरिक संहिता का ड्राफ्ट तैयार करने वाली समिति ने कहा है कि जनवरी में वह सरकार को समान नागरिक संहिता का ड्राफ्ट सौंप देगी।

सीएम धामी ने कहा कि ड्राफ्ट मिलने के बाद जो भी औपचारिकताएं होंगी, उन्हें पूरा किया जाएगा। इसके बाद विधानसभा सत्र बुलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार मूल निवास के विषय पर भी उच्च स्तरीय समिति का गठन कर रही है। साथ ही भू कानून की रिपोर्ट का अध्ययन करने के लिए भी उच्च स्तरीय समिति का गठन किया जा रहा है।

सीएम धामी ने कहा कि प्रदेश में समान नागरिक संहिता को लागू करना मौजूदा भाजपा सरकार की शीर्ष प्राथमिकता में शामिल रहा है। सरकार ने इसका ड्राफ्ट बनाने के लिए जस्टिस रंजना प्रकाश देसाई (सेनि) की अध्यक्षता में विशेषज्ञ समिति का गठन किया। समिति अपना कार्य पूरा कर चुकी है।

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

ड्राफ्ट में संशोधन की है जरूरत

माना जा रहा है कि 500 पृष्ठों की रिपोर्ट में समिति ने ड्राफ्ट में मौजूदा कानून में संशोधन करने की जरूरत करने पर जोर दिया है। इस ड्राफ्ट में सभी धर्मों के अनुयायियों को समान अधिकार देने की वकालत की गई है। साथ ही लिव इन रिलेशनशिप, तलाक, पैतृक व पति की संपत्ति में महिलाओं को समान अधिकार देने, उत्तराधिकार, विरासत, गोद लेने, स्थानीय व जनजातीय परंपराओं तथा रीति रिवाजों का अनुपालन व निजी स्वतंत्रता संबंधी बिंदु भी शामिल किए हैं।

कोरोना के नए वैरिएंट जेएन.1 के देश के कई राज्यों में तेजी से बढ़ रहे मामले, WHO ने किया सतर्क

प्राण प्रतिष्ठा समारोह के बाद सौंपी जाएगी रिपोर्ट

माना जा रहा है कि 22 जनवरी को अयोध्या में रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह के बाद यह रिपोर्ट सरकार को सौंपी जाएगी। प्रदेश सरकार ने मूल निवास संबंधी सभी कार्यों के समाधान के लिए उच्च स्तरीय समिति का गठन करने का भी निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि जो भी राज्य के हित में होगा, वह कार्य किया जाएगा। साथ ही सरकार भू कानून पर मिली सुभाष कुमार समिति की रिपोर्ट के अध्ययन के लिए भी एक उच्च स्तरीय समिति बनाई जा रही है, जो इस पर कार्य करेगी।

Hot this week

Seemapuri में अचानक भरभराकर गिरी पांच मंजिला इमारत

एफएनएन, नई दिल्ली : Seemapuri उत्तर-पूर्वी दिल्ली के सीमापुरी...

Purvanchal Expressway पर भीषण हादसा, ट्रक में घुसी कार; 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत, 3 घायल

एफएनएन, अयोध्या: Purvanchal Expressway पर बुधवार सुबह करीब पांच...

Roorkee में स्कूली वाहनों पर परिवहन विभाग की सख्ती, 7 सीटर वैन में मिले 18 बच्चे

एफएनएन, रुड़की : Roorkee स्कूली बच्चों की सुरक्षा को...

Topics

Seemapuri में अचानक भरभराकर गिरी पांच मंजिला इमारत

एफएनएन, नई दिल्ली : Seemapuri उत्तर-पूर्वी दिल्ली के सीमापुरी...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img