Sunday, June 8, 2025
03
20x12krishanhospitalrudrapur
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeराष्ट्रीय15 घंटे तक हुई पूछताछ में काॅमेडियन भारती सिंह और पति ने गांजा...

15 घंटे तक हुई पूछताछ में काॅमेडियन भारती सिंह और पति ने गांजा सेवन के आरोप स्वीकारे

एफएनएन, मुंबई : नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने रविवार को कॉमेडियन भारती सिंह के पति हर्ष लिम्बाचिया को भी गिरफ्तार कर लिया है। लिम्बाचिया को गिरफ्तार करने से पहले जांच एजेंसी ने उनसे करीब 15 घंटे तक कड़ी पूछताछ की। इसके बाद आज उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं, रविवार को कॉमेडियन भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिम्बाचिया को मेडिकल परीक्षण के लिए अस्पताल ले जाया गया। जांच एजेंसी के जोनल निदेशक समीर वानखेड़े ने बताया कि उनके खिलाफ ड्रग्स के उपभोग के आरोप लगाए गए हैं।

इससे पहले, शनिवार को एनसीबी ने भारती सिंह के प्रोडक्शन ऑफिस और घर पर छापा मारा था। इस दौरान जांच एजेंसी को 86.5 ग्राम गांजा बरामद हुआ। इसके बाद एनसीबी ने भारती सिंह को गिरफ्तार कर लिया था और उनके पति हर्ष को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया था। दंपती ने गांजा सेवन की बात स्वीकार कर ली है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments