Saturday, March 7, 2026
03
20x12krishanhospitalrudrapur
IMG-20260201-WA0004
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeराज्यउत्तराखंडसीएम पुष्कर सिंह धामी ने किए बाबा केदार के दर्शन, पुनर्निर्माण कार्यों...

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने किए बाबा केदार के दर्शन, पुनर्निर्माण कार्यों का लिया जायजा

एफएनएन, देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मंगलवार सुबह केदारनाथ पहुंचे। बाबा केदार के दर्शन के बाद उन्होंने पुनर्निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। सीएम बनने के बाद पुष्कर सिंह धामी पहली बार केदारनाथ पहंचे हैं। उनका केदारनाथ जाने का कार्यक्रम खराब मौसम के कारण इससे पहले तीन बार स्थगित हो चुका था। उनका दोपहर को देहरादून लौटने का कार्यक्रम है।

बता दें कि पीएम मोदी सात अक्तूबर को उत्तराखंड आ रहे हैं। हालांकि अभी तक उनका केदारनाथ जाने का कोई कार्यक्रम तय नहीं है, लेकिन उनके केदारनाथ जाने की चर्चा जरूर है। पीएम ऋषिकेश स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में ऑक्सीजन प्लांट के उद्घाटन के कार्यक्रम में शामिल होंगे। पीएम के दौरे से पूर्व सीएम के केदारनाथ जाने को लेकर एक बार फिर चर्चाएं शुरू हो गई हैं।

 

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments