Monday, July 28, 2025
03
20x12krishanhospitalrudrapur
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeराज्यउत्तराखंडजन संवाद कार्यक्रम में बोले सीएम पुष्कर सिंह धामी, उत्तराखंड का होगा...

जन संवाद कार्यक्रम में बोले सीएम पुष्कर सिंह धामी, उत्तराखंड का होगा आने वाला दशक

एफएनएन, देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी टिहरी जिले के दौरे पर हैं। सीएम जन संवाद कार्यक्रम के लिए बौराड़ी नगर पालिका सभागार पहुंचे। इस दौरान सीएम धामी ने कहा कि आने वाला दशक उत्तराखंड का होगा। इसके लिए जन संवाद जरूरी है। इसलिए यह कार्यक्रम किया जा रहा है। आपसे सुझाव लिया जा रहा है।

सीएम धामी के पहुंचने पर कार्यक्रम में सबसे पहले उनके कार्यकाल के संबंध में डाक्युमेंट्री दिखाई गई। इसके बाद मुख्यमंत्री ने जनसंवाद कार्यक्रम में हिस्सा लिया। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि यह जन संवाद कार्यक्रम है। प्रदेश के अंदर एक कार्यक्रम चलाया है। आने वाला दशक उत्तराखंड का होगा। इसके लिए जन संवाद जरूरी है। इसलिए यह कार्यक्रम किया जा रहा है। आपसे सुझाव लिया जा रहा है। सभी विभाग आने वाले दस सालों में किस तरह से काम करेंगे। इसके लिए सभी को निर्देश दिए गए हैं। देहरादून में बोधिसत्व कार्यक्रम शुरू किया है।

इसे सभी वर्ग के लोगो को लिया गया है। श्रेष्ठ राज्य बनाने का संकल्प लेना होगा। प्रदेश की जनता हमारे लिए सबसे पहले है। देव स्थानम एक्ट हमने वापस लिया है क्योंकि जन भावनाएं उससे एक्ट से जुड़ी थी। विभाग से सुझाव लेकर वित्त विभाग से परामर्श लेकर हमने अभी तक सभी घोषणाये की है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments