Wednesday, March 11, 2026
03
20x12krishanhospitalrudrapur
IMG-20260201-WA0004
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeराज्यउत्तराखंडसीएम पुष्कर सिंह धामी ने कराया नामांकन, रोड शो के बाद अब...

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कराया नामांकन, रोड शो के बाद अब करेंगे जनसभा

एफएनएन, चंपावत : उत्तराखंड में चंपावत उपचुनाव सियासी केंद्र बना हुआ है। आज पार्टी के तमाम दिग्गजों के साथ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नामांकन कराया। चंपावत में 31 मई को उपचुनाव होना है और तीन जून को नतीजा आएगा। सीएम के सामने कांग्रेस ने महिला प्रत्याशी निर्मला गहतोड़ी को मैदान में उतारा है। बता दें, कि धामी को सीएम की कुर्सी पर बने रहने के लिए उपचुनाव जीतना जरूरी है। वह खटीमा से विधानसभा चुनाव हार गए थे।

  • मेगा रोड शो के बाद करेंगे जनसभा
90 किमी लंबा रोड शो करने के बाद सीएम धामी चंपावत पहुंचे। इस दौरान उनके साथ पूर्व विधायक कैलाश गहतोड़ी सहित कई समर्थक मौजूद रहे। यहां पहुंचते ही सीएम धामी ने अपना नामांकन कराया। उन्हें एक बजे नामांकन करना था, लेकिन रोड शो करने के बाद वह सीधे नामांकन के लिए पहुंचे।

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments