03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

सीएम धामी ने गुरुद्वारा नानकमत्ता साहिब में टेका मत्था, साहिबजादों के साहस को किया नमन

एफएनएन, देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को ऊधमसिंह नगर स्थित गुरुनानक अकादमी में वीर बाल दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। यहां उन्होंने शहीद ऊधम सिंह की मूर्ति पर माल्यार्पण कर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस लैब का शुभारंभ किया। इस दौरान छात्रों को सम्मानित किया। इससे पहले धामी ने गुरुद्वारा नानकमत्ता साहिब में मत्था टेका प्रदेश में सुख समृद्धि व शांति की कामना की।

सीएम धामी ने कहा कि शहीद ऊधम सिंह महान क्रांतिकारी थे, जिन्होंने जलियांवाला बाग हत्याकांड के दोषी जनरल ओ डायर को इंग्लैंड में जाकर सभा के सामने मौत के घाट उतारा। यह हमारा सौभाग्य है कि हमारे जनपद का नाम शहीद ऊधम सिंह जी के नाम पर पड़ा।

  • गुरु साहब के चारों शहजादों का बलिदान इतिहास का अनोखा अध्याय

दशमेश गुरु गोविंद सिंह और उनके चारों साहिबजादों बाबा अजीत सिंह, बाबा जुझार सिंह, बाबा जोरावर सिंह व बाबा फतेह सिंह की महान शहादत को नमन करते हुए सीएम ने कहा कि गुरु साहब के चारों शहजादों का बलिदान भारत ही नहीं, बल्कि विश्व इतिहास का अनोखा अध्याय है। कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने गुरु गोविंद सिंह जी साहब के चारों शहजादों की शहादत को वीर बाल दिवस के रूप में मनाने की घोषणा कर उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित की है।

Hot this week

Dennis Liquor पर हरीश रावत की भाजपा सरकार को चुनौती, बोले- STF बनाइए, जांच के लिए तैयार हूं

एफएनएन, देहरादून : Dennis Liquor उत्तराखंड में ‘डेनिस’ शराब...

Dehradun में स्कूल के बाहर युवकों की बेरहमी से पिटाई, वीडियो वायरल; दो आरोपी गिरफ्तार

एफएनएन, देहरादून : Dehradun उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के...

Topics

Gyanesh kumar के खिलाफ कांग्रेस के प्रदर्शन पर CM धामी का हमला

एफएनएन, हरिद्वार : Gyanesh kumar मुख्य चुनाव के खिलाफ...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img