एफएनएन, देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पीसीएस भर्ती परीक्षा के लिए आंदोलन कर रहे युवाओं से मुकदमे वापस लेने की घोषणा को फिर से दोहराया है। यद्यपि उन्होंने स्पष्ट किया कि जो असमाजिक तत्व होंगे, उन पर दर्ज मुकदमे वापस नहीं होंगे। सात फरवरी (रविवार) को सदन में कांग्रेस नेता सुमित हृदयेश ने यह विषय उठाया।
सीएम धामी ने पीसीएस भर्ती परीक्षा के लिए आंदोलन कर रहे युवाओं से मुकदमे वापस लेने की घोषणा
कांग्रेस नेता सुमित हृदयेश ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (Pushkar Singh Dhami) ने गैरसैंण में पीसीएस की भर्ती परीक्षा के लिए आंदोलनरत युवाओं पर दर्ज मुकदमे वापस लेने की घोषणा की थी, लेकिन अभी तक ऐसे सभी युवाओं से मुकदमे वापस नहीं लिए गए हैं।
इस पर मुख्यमंत्री ने कहा कि असामाजिक तत्वों से मुकदमे वापस नहीं लिए जाएंगे, जो सही में परीक्षार्थी थे, अगर उनसे मुकदमे वापस नहीं हुए होंगे तो उनके संज्ञान में ऐसे प्रकरण लाए जाएं, सभी से मुकदमे वापस लिए जाएंगे।










