03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

Cm Dhami Action : भू कानून उल्लंघन और अतिक्रमण पर होगी सख्त कार्रवाई

एफएनएन, खटीमा : Cm Dhami Action सोमवार को खटीमा स्थित अपने निजी आवास से सभी जिलाधिकारियों के साथ वर्चुअल बैठक कर कई महत्वपूर्ण निर्देश जारी किए। मुख्यमंत्री ने सरकारी जमीनों से अतिक्रमण हटाने, भू कानून उल्लंघन की जांच तेज करने और अवैध कब्जों पर सख्त कार्रवाई करने को कहा।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि ग्राम सभाओं की सरकारी भूमि की भी जांच की जाए और जिन मामलों में भू कानून का उल्लंघन पाया जाए, वहां त्वरित सुनवाई कर जमीन को राज्य सरकार में निहित किया जाए। साथ ही शत्रु संपत्तियों पर हुए अवैध कब्जों को हटाने के भी निर्देश दिए गए।

बैठक में वक्फ संपत्तियों का पूरा विवरण उम्मीद पोर्टल पर दर्ज करने और उसकी नियमित समीक्षा करने को कहा गया। मुख्यमंत्री ने अन्य राज्यों से आए लोगों के शस्त्र लाइसेंसों की जांच तथा आपराधिक पृष्ठभूमि वाले लोगों की पहचान करने के भी निर्देश दिए।

Uttarakhand में अवैध राशन कार्ड बनाकर सरकारी योजनाओं का लाभ लेने वाले अपात्र लोगों को चिन्हित करने और जनसेवा केंद्रों की जांच के आदेश भी दिए गए। मुख्यमंत्री ने संदिग्ध गतिविधियों पर निगरानी बढ़ाने और वेरिफिकेशन ड्राइव को तेज करने पर जोर दिया।

आगामी मानसून को देखते हुए मुख्यमंत्री ने सभी जिलों में पूर्व तैयारियां समय पर पूरी करने, क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत और पेयजल व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बिजली कटौती की स्थिति में आम जनता को पहले से सूचना दी जाए।

मुख्यमंत्री ने Char Dham Yatra की व्यवस्थाओं की भी समीक्षा की। उन्होंने यात्रा मार्गों पर पेयजल, ट्रैफिक प्रबंधन और श्रद्धालुओं से लगातार फीडबैक लेने के निर्देश दिए। साथ ही मानसखंड यात्रा के तहत कैंची धाम बाईपास निर्माण कार्य को अगले महीने तक पूरा करने को कहा।

बैठक में किसानों के लिए पॉलीहाउस, एप्पल मिशन और कीवी मिशन जैसी योजनाओं को धरातल पर प्रभावी ढंग से लागू करने पर भी जोर दिया गया। मुख्यमंत्री ने आपदा प्रभावित क्षेत्रों और ज्योतिर्मठ में चल रहे पुनर्निर्माण कार्यों की प्रगति की भी समीक्षा की।

Hot this week

Dehradun पत्नी नीलू की हत्या का आरोपी पति मनोज गिरफ्तार, छानी में छिपा मिला

एफएनएन, विकासनगर : Dehradun उत्तराखंड के देहरादून जिले के...

CM Dhami ने विनीत जैन को किया विशिष्ट व्यापारी सम्मान से सम्मानित

एफएनएन, हल्द्वानी : CM Dhami प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि...

CJP Founder अभिजीत दिपके की दादी का निधन

एफएनएन, महाराष्ट्र : CJP Founder कॉकरोच जनता पार्टी (CJP)...

Rahul Gandhi का बड़ा बयान, बोले- ‘ज्ञानेश कुमार जाएंगे, मोदी सरकार भी जाएगी

एफएनएन , नई दिल्ली : राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img