Sunday, April 12, 2026
03
20x12krishanhospitalrudrapur
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeराज्यउत्तराखंडउत्तराखंड के सात पहाड़ी जिलों में झमाझम बरसेंगे बादल, गर्मी और वनाग्नि...

उत्तराखंड के सात पहाड़ी जिलों में झमाझम बरसेंगे बादल, गर्मी और वनाग्नि से मिलेगी राहत

एफएनएन, देहरादून: राज्य के सात पहाड़ी जिलों में आज तेज बारिश हो सकती है. मौसम विभाग के अनुसार इन जिलों में वर्षा का तेज दौर आ सकता है. इसके लिए सावधानी बरतने की सलाह दी गई है. किसानों को भी फसलों को लेकर जरूरी सलाह दी गई है.

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

इसके साथ ही मौसम विभाग ने बिजली चमकने और तेज झक्कड़ चलने का अनुमान भी जारी किया है. पौड़ी गढ़वाल जिले के कुछ इलाकों में झक्कड़ के साथ ही गर्जन और बिजली चमकने की चेतावनी है. अल्मोड़ा जिले के लिए भी ऐसा ही अनुमान मौसम विभाग ने लगाया है. चंपावत, नैनीताल, उधमसिंह नगर और हरिद्वार के लिए भी बिजली चमकने, बादलों की गर्जना और तेज झक्कड़ चलने का अनुमान लगाया गया है.

2-3 दिन बाद उत्तराखंड पहुंचेगा मानसून

इस साल अभी तक मानसून उत्तराखंड नहीं पहुंचा है. मौसम विभाग का अनुमान है कि 2-3 दिन बाद मानसून उत्तराखंड में दस्तक देगा. अबी प्री मानसून बारिश होगी. दरअसल इस साल उत्तराखंड में रिकॉर्डतोड़ गर्मी पड़ रही है. वनाग्नि ने गर्मी के असर को और ज्यादा बढ़ा दिया है. गर्मी के साथ ही पहाड़ी जिलों में धुंध से सांस लेना दूभर हो रहा है. ऐसे में आज होने वाली बारिश गर्मी से तो राहत दिलाएगी ही, वनाग्नि को बुझाने के साथ ही धुंध को दूर करेगी.

ये भी पढ़ें:- पिटकुल के तत्कालीन जीएम विधि रहे प्रवीण टंडन की याचिका खारिज, निलंबन को हाईकोर्ट में दी थी चुनौती

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments