03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

नेपाल के लास्कु के पास बादल फटा, पिथौरागढ़ और नेपाल में भारी तबाही, 50 से अधिक मकान जलमग्न, कई लोग लापता

एफएनएन, पिथौरागढ़ : मानूसन अपने विदाई वेला में जोरदार बरस रहा है। पहाड़ों पर तेज बारिश हाे रही है। जिससे मुसीबतें खड़ी हो गई हैं। शुक्रवार की रात भी पहाड़ों पर हुई तेज बारिश ने लोगों को परेशान कर दिया। इससे भारत-नेपाल सीमा पर तबाही मच गई है।

  • नेपाल के लास्कु के पास बादल फटा

शुक्रवार की रात्रि को भारत नेपाल सीमा पर आफत की बारिश हुई। रात्रि लगभग एक बजे के आसपास नेपाल के लास्कु के पास बादल फटने से लास्कु नाले ने विकराल रूप ले लिया। नाले के साथ आए मलबे से काली नदी का प्रवाह प्रभावित हो गया।

  • काली नदी में लगभग दो किमी लंबी झील

खोतिला व्यासनगर के पास काली नदी में लगभग दो किमी लंबी झील बनने से खोतिला के नदी किनारे स्थित व्यासनगर के 50 से अधिक मकान जलमग्न हो गए। मौसम को देखते ग्रामीण सजग थे व्यासनगर के ग्रामीणों में मल्ला खोतिला की तरफ दौड़ लगा दी। एक महिला जान बचाने को मकान की छत पर चली गई, जिसे लापता माना जा रहा था।

  • एसडीआरएफ, पुलिस राहत कार्य मे जुटे

काली नदी किनारे धारचूला नगर पालिका की गौशाला ध्वस्त हो पांच गायें बह गईं। तटबन्ध बह गए। खोतिला में पुल बह गया। सूचना मिलते ही आपदा प्रबंधन, राजस्व दल, एसडीआरएफ, पुलिस राहत कार्य मे जुटे है। हैलीकॉप्टर से राहत सामग्री खोतिला पहुचाई जा रही है। प्रभावितों को सुरक्षित स्थानों पर पहुचाया जा रहा है।

उधर नेपाल में भारी तबाही हुई है। एक दर्जन से अधिक मकान बह गए है। कुछ लोगो के लापता होने की सूचना है। आठ से दस वाहन मलबे के साथ बह गए है।

  • चंपावत में वर्षा से जनजीवन अस्त-व्यस्त

चम्पावत जिले के मैदानी इलाकों में भी शुक्रवार की रात जोरदार वर्षा हुई है। वर्षा का यह सिलसिला शनिवार की सुबह तक जारी रहा। बनबसा में वर्षा के चलते शारदा एवं हुड्डी नदी का जल स्तर बढ़ गया है। बाजार एवं ग्रामीण क्षेत्रों में कई जगह जल भराव हुआ है। टनकपुर में भी आज सुबह पांच बजे से वर्षा कुछ देर क लिए झमाझम वर्षा हुई। पर्वतीय इलाकों में भी आज सुबह कहीं कहीं गरज चमक के साथ आंशिक बूंदाबांदी हुई। अभी आसमान में बादल छाए हैं और हल्की धूप भी निकल रही है। आपदा नियंत्रण कक्ष से मिली जानकारी के अनुसार चम्पावत-टनकपुर राष्ट्रीय राजमार्ग आवागमन के लि के लिए सुचारू बना हुआ है। ग्रामीण सड़कों पर भी वाहन चल रहे हैं।

Hot this week

Uttarakhand में कांग्रेस निकालेगी चार दिशाओं से यात्रा, बदरीनाथ धाम में होगा समापन

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand में आगामी चुनावों को देखते...

Bail is Rule है, जेल एक अपवाद : पीके गोस्वामी

एफएनएन, मुरादाबाद : Bail is Rule बार एसोसिएशन एंड...

Tehri में 1.22 लाख की स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार, एक्टिवा स्कूटर जब्त

एफएनएन, टिहरी : Tehri उत्तराखंड में नशे की तस्करी...

Topics

Bail is Rule है, जेल एक अपवाद : पीके गोस्वामी

एफएनएन, मुरादाबाद : Bail is Rule बार एसोसिएशन एंड...

Haridwar : पत्नी को दूसरे युवक के साथ देख पति ने किया हमला, ससुर के खिलाफ भी FIR दर्ज

एफएनएन, हरिद्वार : Haridwar ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र के रानीपुर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img