-
सफाई व्यवस्था को लेकर व्यापार मंडल के महामंत्री ने आंदोलन की चेतावनी दी।
गुरबख्श सिंह काका, नानकमत्ता: नगर की सफाई व्यवस्था पटरी से उतर गई है। व्यापारी व वार्डवासी खुद नालियों की सफाई में जुटे हुए दिखाई दे रहे हैं। शहर शहर व मोहल्ले की सफाई व्यवस्था सुचारू रूप से न होने पर व्यापारियों ने नगर पंचायत की अधिशासी अभियंता के प्रति गहरा रोष पनपता दिखाई दिया। जानकारी के अनुसार व्यापारियों ने बाजार क्षेत्र खान की उपेक्षा पर गहरी नाराजगी जताई है। शहर की सफाई व्यवस्था पूरी तरह से पटरी से उतर चुकी है।
नालियों की सफाई नहीं हो पा रही है। कई बार आवाज उठाएं जाने के वावजूद कोई कार्रवाई नहीं होने से नगर के व्यापारी करनवीर सिंह,वार्डवासी सुखविंदर सिंह ने खुद सफाई अभियान शुरु कर दी है। साथ ही सफाई नायक की लापरवाही खुलकर सामने आ रही है। साथ ही सफाई नायक की लापरवाही खुलकर सामने आ रही है। शहर में सफाई के दावों की पोल खोल रहा है नालियों में जमा कचरा।
शहर की सफाई व्यवस्था को लेकर सरकार लाखों रुपए खर्च करती है। इसके वावजूद भी शहर की सफाई व्यवस्था पटरी से उतरी हुई है। शहर की सफाई व्यवस्था सुचारू रूप से सही न होने शहरवासियों ने सफाई नायक को हटाने की मांग कर दी।
इधर नगर पंचायत की अधिशासी अभियंता पर उपेक्षा का आरोप लगाते हुए व्यापार मंडल के महामंत्री गुरनाम सिंह ने दो टूक चेतावनी देते हुए कहा है कि यदि जल्द शहर की साफ सफाई व्यवस्था चाक चौबंद नहीं की गई तो व्यापारी एक जुट होकर नगर पंचायत के अधिकारी के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया जाएगा।