एफएनएन, हल्द्वानी : हल्द्वानी में बिजली विभाग के कार्यालय में छापेमारी के दौरान एक कर्मचारी को शराब के नशे की हालत में पकड़ा गया। शिकायतों के आधार पर हुई कार्रवाई में सिटी मजिस्ट्रेट ने निलंबित करने के निर्देश दिए हैं।
हल्द्वानी में काठगोदाम स्थित बिजली विभाग के कार्यालय में सिटी मजिस्ट्रेट एपी वाजपेयी ने छापेमारी कर एक कर्मचारी को शराब के नशे की हालत में पकड़ा। कार्यालय सहायक दीपक बोरा के खिलाफ शिकायत मिलने पर की गई इस कार्रवाई में उसे मौके पर ही कड़ी फटकार लगाई गई।





