03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

चाऊमीन-माेमो फ्री नहीं दिए तो किया धारदार हथियार से हमला, हिंदू-मुस्लिम संगठन आमने-सामने

एफएनएन, देहरादून : फ्री में चाऊमीन व मोमोज खाने को नहीं दिए तो मुस्लिम व्यक्ति ने ठेली संचालक को पीट दिया। इसके बाद दोनों पक्षों के लोग आ गए और तनावपूर्ण माहौल बन गया। पुलिस ने किसी तरह से मामले को शांत करवाया। इस मामले में मुस्लिम पक्ष के तीन आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

मुकेश यादव निवासी श्रीदेव सुमननगर बल्लूपुर रोड ने बताया कि वह अपने घर के बाहर ही एक फास्ट फूड सेंटर चलाता है। रविवार रात को वह अपनी दुकान पर काम कर रहा था तो एक शोएब नाम का लड़का जोकि आपराधिक प्रवृति का है, उसने चाऊमीन व माेमोज फ्री में खाने के लिए मांगा।

  • धारदार हथियारों व लाठी डंडों से हमला

मना करने पर आरोपित ने मार पिटाई शुरु कर दी। जब रोकने का प्रयास किया तो उसने फोन पर अपने पिता राशिद एवं भाई सहित अन्य को मौके पर बुला लिया। आरोपितों ने उसके घर पर घुसकर धारदार हथियारों, लाठी डंडो से जानलेवा हमला किया गया।

इस दौरान अशोक थापा व गौरव कपूर को गंभीर चोटें आई। इस घटना के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल बन गया। कैंट कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला और वहां जमा लोगों को खदेड़ा।

कैंट कोतवाली के इंस्पेक्टर संपूर्णानंद गैरोला ने बताया कि इस मामले में चार आरोपित शोएब, उसके पिता राशिद, भाई हरीश सहित अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

Hot this week

CJI Kumaon Zone की नई कार्यकारिणी घोषित, अशोक अग्रवाल अध्यक्ष और सौरभ अग्रवाल उपाध्यक्ष नियुक्त

एलएससी इंफ्राटेक लिमिटेड के निदेशक सौरभ अग्रवाल को मिली...

Uttarakhand में कांग्रेस निकालेगी चार दिशाओं से यात्रा, बदरीनाथ धाम में होगा समापन

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand में आगामी चुनावों को देखते...

Bail is Rule है, जेल एक अपवाद : पीके गोस्वामी

एफएनएन, मुरादाबाद : Bail is Rule बार एसोसिएशन एंड...

Topics

Bail is Rule है, जेल एक अपवाद : पीके गोस्वामी

एफएनएन, मुरादाबाद : Bail is Rule बार एसोसिएशन एंड...

Haridwar : पत्नी को दूसरे युवक के साथ देख पति ने किया हमला, ससुर के खिलाफ भी FIR दर्ज

एफएनएन, हरिद्वार : Haridwar ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र के रानीपुर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img