Wednesday, February 18, 2026
03
20x12krishanhospitalrudrapur
IMG-20260201-WA0004
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeराज्यउत्तराखंडप्रधानमंत्री की चुनावी जनसभा से पहले तैयारी का जायजा लेने रुद्रपुर पहुंचे...

प्रधानमंत्री की चुनावी जनसभा से पहले तैयारी का जायजा लेने रुद्रपुर पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

एफएनएन, रुद्रपुर :  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दो अप्रैल को प्रस्तावित सभा के मद्देनजर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मोदी मैदान का निरीक्षण किया तथा सारी व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री आज दोपहर करीब दो बजे हेलीकॉप्टर से रुद्रपुर पुलिस लाइन पुहंचे। जहां विधायक शिव अरोरा ने उनकी आगवानी की। यहां से वह कार द्वारा मोदी मैदान पहुंचे, जहां काफी संख्या में भाजपाई मौजूद थे।

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM

सीएम ने मोदी मैदान का निरीक्षण करके देखा कि कहां स्टेज बनेगी। कहा कि स्टेज को प्रधानमंत्री के डेकोरम के अनुसार निर्धारित साइज में बनाया जाए। उन्होंने आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

WhatsAppImage2024-02-11at73136PM
WhatsAppImage2024-02-11at73136PM
previous arrow
next arrow
Shadow

धामी ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दो अप्रैल को पहली जनसभा सुबह दस बजे मोदी मैदान रुद्रपुर में होगी। कहा कि रुद्रपुर की धरती से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पूरे उत्तराखंड को संदेश देंगे। यह रैली सभी रिकार्ड ध्वस्त करेगी।

भाजपा कार्यकर्त पूरे जोश खरोश से मोदी जी की जनसभा को ऐतिहासिक बनाने में जुट गए हैं।
इस दौरान रुद्रपुर विधायक शिव अरोरा, काशीपुर के विधायक त्रिलोक सिंह चीमा, पूर्व मेयर रामपाल सिंह, दर्जा मंत्री उत्तम दत्ता, भारत भूषण चुघ, जिलाध्यक्ष कमल जिंदल, लोकसभा सयोजक विवेक सक्सेना, किच्छा के पूर्व विधायक राजेश शुक्ला, विकास शर्मा अनिल चौहान, मीडिया प्रभारी ललित मिगलानी, मयंक कक्कड॔ आदि मौजूद थे

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments