Sunday, August 10, 2025
03
20x12krishanhospitalrudrapur
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeराज्यउत्तराखंडखटीमा सीट पर हारे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, कांग्रेस प्रत्‍याशी भुवन कापड़ी...

खटीमा सीट पर हारे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, कांग्रेस प्रत्‍याशी भुवन कापड़ी ने करीब सात हजार वोटों से हराया

  • 6951 मतों से पराजित हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

एफएनएन, खटीमा : खटीमा से भाजपा प्रत्याशी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को कुल 40,675 मत मिले है। जबकि कांग्रेस के भुवन चंद्र कापड़ी को 47,626 मत मिले हैं। कापड़ी ने धामी को 6951 मतों से पराजित किया है।

  • चुनाव हारने वाले उत्‍तराखंड के तीसरे मुख्‍यमंत्री बने धामी

पुष्‍कर सिंह धामी सत्‍ता में रहते हुए चुनाव हारने वाले उत्‍तराखंड के तीसरे मुख्‍यमंत्री हो गए हैं। इससे पहले 2017 के विधानसभा चुनाव में तत्‍कालीन मुख्‍यमंत्री हरीश रावत के नेतृत्‍व में चुनाव लड़ा गया था और वह चुनाव हार गए थे। वहीं 2012 में हुए विधानसभा चुनाव में बीसी खंडूरी के नेतृत्‍व में चुनाव लड़ा गया था, इस दौरान खंडूरी चुनाव हार गए थे।

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments