03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

नए साल पर मुख्यमंत्री धामी करेंगे निशुल्क टैबलेट योजना की शुरुआत, 2.75 लाख छात्रों को मिलेगी सौगात

एफएनएन, देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी प्रदेश के 2.75 लाख छात्रों को निशुल्क टैबलेट योजना की आज जीजीआईसी राजपुर रोड में आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम से शुरूआत करेंगे। सभी विधानसभा क्षेत्रों के विद्यालयों में यह कार्यक्रम होंगे।

  • सांकेतिक रूप से दिए जाएंगे टैबलेट

मुख्यमंत्री ने शुक्रवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी जिलाधिकारियों से इस कार्यक्रम में क्षेत्र के विधायकों को आमंत्रित करने के निर्देश दिए हैं। शिक्षा महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने कहा कि जीजीआईसी राजपुर रोड में सुबह दस बजे कार्यक्रम शुरू होगा।

महानिदेशक के मुताबिक माध्यमिक शिक्षा के करीब एक लाख 60 हजार छात्र-छात्राओं को डीबीटी के माध्यम से 12 हजार रुपये की धनराशि दी जा चुकी है। 10 वी और 12 वी के छात्र-छात्राएं इससे अपनी मनपसंद के टैबलेट खरीद सकेंगे। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को सांकेतिक रूप से यह टैबलेट दिए जाएंगे। इसके अलावा उच्च शिक्षा के छात्र-छात्राओं को भी टैबलेट के लिए डीबीटी के माध्यम से पैसा दिया जाएगा।

  •  हरिद्वार: नए साल में 27 हजार विद्यार्थियों को टैबलेट का तोहफा

नए साल में पहले ही दिन जनपद के राजकीय स्कूलों में पढ़ने वाले करीब पांच हजार विद्यार्थियों को टैबलेट का तोहफा मिलेगा। इसके लिए शनिवार को उनके खातों में पैसा पहुंच जाएगा। देहरादून से होने वाला यह कार्यक्रम हर विधानसभा के एक-एक स्कूल में टीवी स्क्रीन के माध्यम से स्कूलों में भी बच्चों को दिखाया जाएगा।

राजकीय स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों को नई तकनीक से जुड़ने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने टैबलेट देने की घोषणा की थी। योजना को धरातल पर उतारने के लिए शनिवार को नए साल के पहले दिन मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी लाभार्थी छात्र-छात्राओं के खातों में 12-12 हजार रुपये जारी करने जा रहे हैं। इस योजना में जनपद के कक्षा 10 और 12 के 4981 छात्र-छात्राओं के खातों में पैसा पहुंच जाएगा।

इसमें कक्षा दस के 3348 और इंटरमीडिएट के 1633 विद्यार्थी शामिल हैं। मुख्य शिक्षा अधिकारी डॉ. विद्या शंकर चतुर्वेदी ने बताया कि स्कूलों के प्रधानाचार्यों को टैबलेट खरीद की मॉनिटरिंग करने की जिम्मेदारी दी गई है। इसके लिए प्रत्येक लाभार्थी के खाते में पैैसा पहुंचने पर टैबलेट खरीदकर रिपोर्ट भेजने के लिए कहा गया है।

 

Hot this week

Rudraprayag में 156 करोड़ की पुल-सुरंग परियोजना का CM धामी ने किया निरीक्षण, जाम से मिलेगी राहत

एफएनएन, रुद्रप्रयाग : Rudraprayag मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img