03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

 मुख्यमंत्री धामी आज किच्छा-बागेश्वर में, करेंगे विकास योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास

एफएनएन, रुद्रपुर : प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बुधवार को बागेश्वर और किच्छा में रहेंगे। कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री बुधवार को देहरादून से हेलीकॉप्टर से किच्छा के चीनी मिल स्थित हेलीपैड पर उतरेंगे। वहां से इंदिरा गांधी खेल मैदान पहुंचकर विधानसभा क्षेत्र की विकास योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। इसके बाद सीएम हेलीकॉप्टर से बागेश्वर चले जाएंगे।

  •  राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय बागेश्वर पहुंचेंगे मुख्यमंत्री

उधर, बागेश्वर एडीएम चंद्र सिंह इमलाल ने बताया कि मुख्यमंत्री बुधवार दोपहर को हेलीकॉप्टर से पंडित बद्रीदत्त पांडे राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय बागेश्वर पहुंचेंगे। यहां सीएम सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के कैंपस का शुभारंभ, विकास योजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास, जिला चिकित्सालय में आइसीयू वार्ड का उद्घाटन करेंगे। इसके बाद वह विधायक चंदन राम दास की पुत्री गुंजन के विवाह पूर्व के कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। गुंजन का विवाह 15 अक्तूबर को होना है। इसके बाद वह देहरादून रवाना हो जाएंगे।

  • गोपेश्वर: बालखिला नदी पर बनेगी लघु जल विद्युत परियोजना

उच्च हिमालय क्षेत्रों से निकालने वाली बालखिला नदी पर लघु जल विद्युत परियोजना स्थापित होगी। तीन मेगावाट की इस परियोजना के निर्माण को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंजूरी दे दी है। परियोजना के निर्माण से जिला मुख्यालय गोपेश्वर के साथ ही आसपास के गांवों में बिजली की समस्या से निजात मिल जाएगी।

नब्बे के दशक में चमोली-गोपेश्वर-मंडल-ऊखीमठ हाईवे पर कोठियालसैंण में बालखिला नदी पर तीन मेगावाट की लघु जल विद्युत परियोजना बनी थी, लेकिन भूस्खलन से परियोजना की नहर के क्षतिग्रस्त होने के बाद यह खंडहर में तब्दील हो गई थी। अब चमोली जिला सहकारी बैंक और उरेडा विभाग संयुक्त रूप से इस परियोजना का पुनर्निर्माण कर बिजली उत्पादन शुरू करेगा।

यह परियोजना जिला सहकारी बैंक से वित्त पोषित होगी। परियोजना का निर्माण ऊर्जा निगम के सब स्टेशन के समीप किया जा रहा है। चमोली जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष गजेंद्र सिंह रावत ने बताया कि परियोजना निर्माण के लिए मुख्यमंत्री ने मंजूरी दे दी है। जैसे ही परियोजना का शासनादेश जारी होगा, उसके बाद परियोजना का निर्माण शुरू कर दिया जाएगा।

 

Hot this week

Rudraprayag में 156 करोड़ की पुल-सुरंग परियोजना का CM धामी ने किया निरीक्षण, जाम से मिलेगी राहत

एफएनएन, रुद्रप्रयाग : Rudraprayag मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img